फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव साल 2020 में किसे करेंगे मालामाल

Wed, 08 Jan 2020 06:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Jan 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
astrology predictions 2020 shani ki sade sati in 2020
शनिदेव की पूजा

ज्योतिष में शनि देव को सभी ग्रहों में न्यायाधीश का पद मिला हुआ है। शनि अच्छे कर्म करने वालों के अच्छा फल और बुरे काम करने वालों को दंड देते हैं। शनिदेव सूर्य देव और माता छाया के पुत्र हैं। शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस दिन भगवान शनि को तेल का दान किया जाता है। आइए जानते हैं शनिदेव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और सभी के लिए साल 2020 में शनि की साढ़ेसाती का असर...


 

शनि कर्म प्रधान देवता

astrology predictions 2020 shani ki sade sati in 2020
shanidev
शनि

- शनि कर्म प्रधान देवता है।

- शनि के पिता सूर्य और माता छाया है। इसके अलावा शनि भाई यमराज और बहन यमुना है।

- शनि परिश्रमी व्यक्ति को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

- ज्योतिष में शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वामी माना गया है। 

- शनि इस समय धनु राशि में हैं। 24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 

- इस समय वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती है। वृष और कन्या राशि पर ढय्या है।

- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा पीपल के पेड़ की पूजा करना भी शुभ होता है।

- शनिवार के दिन तेल और पीपल की पूजा करने के साथ शमी के पेड़ भी पूजा करने शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

-जिन लोगों के ऊपर शनि की दशा और महादशा चल रही हो उन्हें हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

साल 2020 में शनि

astrology predictions 2020 shani ki sade sati in 2020
साल 2020 में शनि ग्रह
इस साल शनि ग्रह 24 जनवरी को धनु राशि से अपनी स्वराशि मकर में गोचर करेगा। इसके साथ ही इसी वर्ष 11 मई से 29 सितंबर तक यह मकर राशि में ही वक्री होगा और 27 दिसंबर को अस्त। धनु और मकर राशि में पहले ही शनि साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था। अब कुंभ राशि के लिए साढ़े साती का पहला चरण भी शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि पर शनि की द्दष्टि

astrology predictions 2020 shani ki sade sati in 2020
राशि
मेष
साल 2020 में मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव नहीं रहेगा।

वृष
वृष राशि के जातकों का साल 2020 में शनि की साढ़े साती से दूर-दूर का कोई भी नाता नहीं है।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शनि की साढ़े साती को कोई प्रभाव देखने को मिलेगा।

कर्क
वर्ष 2020 में आप पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं रहेगा।
 
विज्ञापन

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि पर शनि की नजर

astrology predictions 2020 shani ki sade sati in 2020
राशि
सिंह
साल 2020 में सिंह राशि के जातकों पर शनि का प्रकोप नहीं रहेगा। 

कन्या
वर्ष 2020 में कन्या राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं होगा।

तुला
इस वर्ष शनि की साढ़े साती का असर तुला राशि के जातकों पर नहीं पड़ेगा।

वृश्चिक
साल 2020 में वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली पर शनि की साढ़े साती नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed