{"_id":"5ff54d7e8ebc3e31ca3eabef","slug":"amavasya-2021-dates-list-know-significance-of-amavasya-tithi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amavasya 2021 Dates: वर्ष 2021 में कब-कब पड़ेगी अमावस्या तिथि, जानिए यहां","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Amavasya 2021 Dates: वर्ष 2021 में कब-कब पड़ेगी अमावस्या तिथि, जानिए यहां
Wed, 06 Jan 2021 12:11 PM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
अमावस्या तिथि 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावस्या तिथि को पौराणिक शास्त्रों में महत्वपूर्ण माना गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि अमावस्या तिथि कहलाती है। यह तिथि हर मास में आती है। अमावस्या के दिन धार्मिक कार्य, मंत्र जाप तथा पूजा-पाठ किया जाता है। तंत्र साधना के लिए यह तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिन प्रेतात्माएं अधिक सक्रिय रहती हैं, इसलिए अमावस्या के दिन बुरे कर्म और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:
मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन
सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
धनु राशिफल 2021 | मकर राशिफल 2021 | कुंभ राशिफल 2021 | मीन राशिफल 2021
विज्ञापन
शास्त्रों में अमावस्या तिथि का महत्व
शास्त्रों में इस दिन का महत्व बहुत ज्यादा है। इस दिन कई शुभ अनुष्ठान किए जाते हैं। अमावस्या तिथि पर कई लोग अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध कर्म करते हैं। इस दिन पितृ तर्पण, नदी स्नान और दान-पुण्य आदि करना ज्यादा फलदायी माना जाता है। इतना ही नहीं यह तिथि पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक मानी गई है। अत: पितृ कर्म के लिए यह तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं साल 2021 में कब-कब पड़ेगी अमावस्या तिथि-| अमवस्या | तारीख और दिन |
| दर्श अमावस्या | 12 जनवरी 2021, मंगलवार |
| पौष अमावस्या | 13 जनवरी 2021, बुधवार |
| दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या | 11 फरवरी 2021, गुरुवार |
| फाल्गुनी अमावस्या | 13 मार्च 2021, शनिवार |
| दर्श अमावस्या | 11 अप्रैल 2021, रविवार |
| चैत्र अमावस्या | 12 अप्रैल 2021, सोमवार |
| वैशाख अमावस्या | 11 मई 2021, मंगलवार |
| ज्येष्ठ अमावस्या | 10 जून 2021, गुरुवार |
| आषाढ़ अमावस्या | 9 जुलाई 2021, शुक्रवार |
| श्रावण अमावस्या | 8 अगस्त 2021, रविवार |
| भाद्रपद अमावस्या | 07 सितम्बर 2021, मंगलवार |
| आश्विन अमावस्या | 06 अक्तूबर 2021, बुधवार |
| कार्तिक अमावस्या | 04 नवम्बर 2021, गुरुवार |
| मार्गशीर्ष अमावस्या | 04 दिसम्बर 2021, शनिवार |