फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   amarnath-yatra-here-shiva-and-parvati-appears-in-pigeon

यहां विराजते हैं शिव-पार्वती कबूतर के रूप में

Fri, 28 Jun 2013 02:39 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Jun 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
amarnath-yatra-here-shiva-and-parvati-appears-in-pigeon
भगवान शिव के अनेक रूप हैं। वह कभी भी कहीं भी किसी रूप में हो सकते हैं। लेकिन एक स्थान ऐसा है जहां भगवान शिव माता पार्वती के साथ कबूतर रूप में निवास करते हैं। यह स्थान श्रीनगर से लगभग 135 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 13,600 फुट की ऊँचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा है।
विज्ञापन


अमरनाथ की गुफा में हर साल आषाढ़ पूर्णिमा से अपने आप बर्फ से शिवलिंग बनने लगता है। चमत्कार की बात यह है कि इसके आस-पास जमी बर्फ कच्ची होती है जबकि शिवलिंग ठोस बर्फ का बना होता है। श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन इस शिवलिंग का अंतिम दर्शन होता है। इसके बाद साल भर बाद ही शि़वलिंग बनता है।
विज्ञापन


इसी पवित्र गुफा में भगवान शिव और माता पार्वती कई युगों से कबूतर के रूप में विराजमान हैं। इस संदर्भ में कथा है कि एक समय माता पार्वती द्वारा अमर होने की कथा जानने की जिद्द करने पर भगवान शिव पार्वती को लेकर इस स्थान पर आये।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरत्व की कथा माता पार्वती के अलावा कोई अन्य नहीं सुन सके इसके लिए शिव जी ने मार्ग में अपने गले में सुशोभित नाग, माथे पर सजे हुए चंदन को उतार कर रख दिया। इसके बाद पार्वती जी को साथ लेकर गुफा में प्रवेश किया।

शिव जी से अमर होने की कथा सुनते- सुनते माता पार्वती को नींद आ गयी। इस दौरान उस गुफा में कबूतर के दो  बच्चों ने जन्म लिया और उसने शिव जी से पूरी कथा सुन ली। जब शिव जी को इस बात का ज्ञान हुआ कि अमर होने की कथा कबूतरों ने सुन ली है तब उन्हें मारने के लिए आगे बढ़े।


कबूतरों ने शिव जी से कहा कि अगर आपने हमें मार दिया तो अमर होने की कथा झूठी साबित हो जाएगी। शिव जी ने तब उन कबूतरों को वरदान दिया कि तुम युगों-युगों तक इस स्थान पर शिव-पार्वती के प्रतीक बनकर निवास करोगे। अमरनाथ की गुफा में जिसे भी तुम्हारे दर्शन होंगे उन्हें शिव-पार्वती के दर्शन का पुण्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed