फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   akshaya tritiya 2021 date timing To provide happiness and wealth shubh yoga is being done on Akshaya Tritiya

Akshay tritiya 2021: 14 मई को है अक्षय तृतीया, बन रहें हैं सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले शुभ योग

Thu, 06 May 2021 04:16 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 06 May 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya 2021 date timing To provide happiness and wealth shubh yoga is being done on Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इसे अखतीज या वैशाख तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया का पावन पर्व 14 मई 2021 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस तिथि को सौभग्य और संपन्नता प्रदान करने वाली माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीज में हमेशा बढ़ोत्तरी होती है, इसलिए इस दिन लोग विशेषतौर पर सोने की खरीददारी करते हैं। लोग केवल इस दिन को खरीददारी के लिए शुभ मानते हैं लेकिन इसके अलावा इस दिन दान-पुण्य करने का भी बहुत महत्व माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन किए गए दानकर्म के पुण्य का कभी क्षय नहीं होता है साथ ही जानकारों की मानी जाए तो इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। इस बार की अक्षय तृतीया और भी ज्यादा खास रहेगी क्योंकि इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इसी कारण इस पर्व का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार अक्षय तृतीया के दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

akshaya tritiya 2021 date timing To provide happiness and wealth shubh yoga is being done on Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं ये शुभ योग

अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजन करने का प्रावधान है। इस बार यह तिथि शुक्रवार को पड़ रही है और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की समर्पित किया जाता है, इसलिए इस बार की अक्षय तृतीया बहुत खास मानी जा रही है।

इस बार अक्षय तृतीया पर चंद्रमा वृष राशि में होगा साथ ही शुक्र भी वृष राशि में ही विराजमान है। इस तरह से इस बार अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी योग बन रहा है। इस योग को समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है।

 

अक्षय तृतीया पर सुकर्मा और धृति योग का निर्माण हो रहा है साथ ही इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। ये दोनों ही योग बहुत शुभ माने गए हैं। 14 मई रात 12 बजकर 15 मिनट से 01 बजकर 46 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा और इसके बाद धृति योग आरंभ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

akshaya tritiya 2021 date timing To provide happiness and wealth shubh yoga is being done on Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया 2021 शुभ योग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सुकर्मा योग

इस योग के नाम के अनुसार ही यह शुभ फल प्रदान करने वाला योग है। इस योग में कोई भी नया कार्य जैसे नौकरी या फिर धार्मिक कार्य करने पर उसके शुभ फल प्राप्त होते हैं और कार्य में कोई बाधा नहीं आती है। भगवान का स्मरण और पूजन करने एवं सत्कर्म करने के लिए सुकर्मा योग बहुत ही उत्तम माना जाता है।

विज्ञापन

धृति योग

धृति योग इसका अर्थ निकाला जाता है धैर्य। इस योग में किए गए कार्यों का भी शुभ फल प्राप्त होता है लेकिन बस कार्य पूर्ण होने के लिए थोड़ा सा धैर्य रखना पड़ता है। मकान-जमीन आदि का नींव पूजन, शिलान्यास, भूमि पूजन आदि के लिए यह योग बहुत अच्छा माना जाता है। इस योग में रखी गई नींव के घर में रहने वालों को सभी सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है और जीवन खुशहाल रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed