फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Akaay Name Meaning Know the meaning of Virat and Anushka son and connection with lord shiva

Akaay Meaning: विराट और अनुष्का ने क्यों रखा अपने बेटे का नाम अकाय? जानें क्या है इसका भगवान शिव से संबंध

Wed, 21 Feb 2024 11:30 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 11:30 AM IST
सार

बीती 15 फरवरी को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटा हुआ है। इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा और अब उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है।

विज्ञापन
Akaay Name Meaning Know the meaning of Virat and Anushka son and connection with lord shiva
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Akaay Name Meaning in Hindi: बीती 15 फरवरी को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटा हुआ है।  दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी अपने फैंस के साथ साझा की है। साथ ही उन्होंने इस बारे में भी बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा और अब उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। ऐसे में सभी लोग जानना चाहते हैं कि अकाय का अर्थ क्या है। क्या आप जानते हैं अकाय नाम का संबंध सीधे भगवान शिव से है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

विज्ञापन


अकाय का अर्थ 
अगर हम शाब्दिक रूप से अकाय का मतलब बताएं तो  इसका अर्थ है जिसकी कोई काया यानी शरीर न हो। जो देह रहित हो या जिसने शरीर धारण न किया हो वह अकाय कहलाता है। सीधे शब्दों में कहें अकाय का अर्थ 'निराकार' होता है। भगवान शिव को भी निराकार ही कहा जाता है।  यानी अकाय का नाम भगवान शिव के नाम पर रखा गया है। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है कि विराट और अनुष्का के अकाय नाम रखने की क्या वजह है। 
विज्ञापन


अन्य भाषा में अकाय का अर्थ 

  • अकाय नाम का कई अन्य भाषा में भी अर्थ होता है। तुर्किक भाषा में अकाय का अर्थ चमकता चांद यानी कि पूर्णिमा का चांद या फिर पूर्णिमा की चांदनी की झीनी रोशनी होता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फिलिपन्स में बोली जाने वाली फिलिपिनो में इसका मतलब राह दिखाना या मार्गदर्शन करना होता है। 
  • वहीं राजस्थानी में इस शब्द का मतलब काया से मुक्त या देह से मुक्त होता है। इसके साथ ही इसका मतलब होता है जो अजन्मा हो यानी कि जिसने जन्म ही नहीं लिया हो। 

 

क्यों माना जा रहा  है भगवान शिव से संबंध 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भगवान शिव के भक्त हैं। उन्हें भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों पर पूजा-अर्चन करते हुए देखा गया। इससे पहले भी दोनों को उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया था। और जैसा कि अकाय के नाम का संबंध भगवान शिव से है। भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा विराजमान है और चंद्रमा भगवान शिव के आधीन है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि अकाय नाम भगवान शिव से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed