{"_id":"573d96ed4f1c1bfd57ac7153","slug":"5-interesting-thing-about-devi-laxmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धन की देवी लक्ष्मी के बारे में ये 5 बातें कम ही लोग जानते हैं, आपको पता है क्या?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
धन की देवी लक्ष्मी के बारे में ये 5 बातें कम ही लोग जानते हैं, आपको पता है क्या?
Fri, 20 May 2016 11:39 AM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
देवी लक्ष्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देवी लक्ष्मी को पुराणों में भगवान विष्णु की पत्नी बताया गया है। यह धन की देवी हैं और इसका प्रतीक चिन्ह अक्षय कलश है जो देवी लक्ष्मी के हाथों में हमेशा होता है और इससे देवी धन की वर्षा करती रहती हैं। देवी लक्ष्मी के बारे में यह कहा जाता है कि उनका वाहन उल्लू है लेकिन कुछ स्थानों पर ऐसा कहा जाता है कि यह उनकी बहन अलक्ष्मी का प्रतीक है। देवी लक्ष्मी के बारे में ऐसी ही कई बातें हैं जो कम ही लोग जानते हैं आइये इस रहस्य से पर्दा उठाएं।
धन की देवी लक्ष्मी के बारे में ये 5 बातें कम ही लोग जानते हैं, आपको पता है क्या?
2 of 5
लक्ष्मी देवी
देवी लक्ष्मी का एक नाम कमला है क्योंकि यह कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। इनके हाथों में कमल का पुष्प भी है। देवी लक्ष्मी के कमल के पुष्प पर विराजमान होने का कारण यह है कि इनका जन्म सागर से हुआ माना जाता है। जल क्षेत्र से उत्पन्न होने के कारण इनका प्रिय फूल भी वही है जो जल से उत्पन्न हुआ है। दूसरा कारण यह है कि कमल जल से पैदा होने के बाद भी उनमें लिप्त नहीं होता यह जल के ऊपर निर्विकार रहता है।
धन की देवी लक्ष्मी के बारे में ये 5 बातें कम ही लोग जानते हैं, आपको पता है क्या?
3 of 5
देवी लक्ष्मी
देवी लक्ष्मी की मूर्तियों में हाथियों को भी दिखाया जाता है दरअसल यह गज लक्ष्मी का स्वरूप होता है। देवी लक्ष्मी के साथ हाथी का होना जल और जीवन को दर्शाता है। देवी लक्ष्मी का संबंध जल से है जल ही कृषि और जीवन का आधार है और हाथी वर्षा का प्रतीक। देवी लक्ष्मी पर जल बरसाता हुआ हाथी अन्न धन और समृद्धि को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि हाथी लक्ष्मी को समृद्ध बना रहा है। क्योंकि प्राकृति रूप से लक्ष्मी कृषि का स्वरूप मानी जाती हैं जबकि सांसारिक तौर पर यह समृद्धि की प्रतीक हैं। लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा किसानों के लिए समृद्धि दायक माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धन की देवी लक्ष्मी के बारे में ये 5 बातें कम ही लोग जानते हैं, आपको पता है क्या?
4 of 5
लक्ष्मी देवी
यह तो सभी जानते हैं कि देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू है लेकिन कम लोग जानते हैं कि देवी लक्ष्मी का वाहन हाथी भी है। इसका कारण यह है कि पशुओं में हाथी एक ऐसा जीव है जो शेर के बीच भी अपनी मस्त चाल में चलता है। यही कारण है कि जंगल का राजा भले ही शेर कहलाता है लेकिन हाथी को भी गजराज के नाम से पुकारा जाता है यानी शेर के बीच भी इनकी अपनी सत्ता होती है। हाथी को गणेश जी का भी स्वरूप माना जाता है जो शुभता को दर्शाता है यानी जहां शुभ कर्म होंगे वहां लाभ भी होगा, लक्ष्मी भी होगी। लक्ष्मी के साथ हाथी दर्शाता है कि जहां शुभ कर्म होंगे वहां लक्ष्मी भी होगी।
विज्ञापन
धन की देवी लक्ष्मी के बारे में ये 5 बातें कम ही लोग जानते हैं, आपको पता है क्या?
5 of 5
भगवान विष्णु
देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी हमेशा देवी लक्ष्मी के साथ होती है। इसलिए जहां सिर्फ लक्ष्मी का वास होता है वहां धन तो होता है लेकिन सुख शांति नहीं होती है। इसलिए कहा जाता है कि लक्ष्मी के साथ विष्णु की भी पूजा की जानी चाहिए क्योंकि विष्णु के होने पर अलक्ष्मी दूर रहती है। कारण यह है कि विष्णु बौद्धिक योग्यता और धैर्य के प्रतीक हैं। यानी धन आने पर धैर्य और बुद्धि नहीं खोना चाहिए।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।