फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   More than 100 youths reached the court of Mata by doing Dand Parikrama in Begusarai

Bihar: बेगूसराय में दंड परिक्रमा कर माता के दरबार में पहुंचे 100 से ज्यादा युवा, आस्था देख हर कोई रह गया दंग

Thu, 10 Oct 2024 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 10 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में एक अनोखी आस्था देखने को मिली, जहां आज 100 से अधिक युवा टीम के द्वारा सिमरिया गंगा घाट से दंड परिक्रमा करते हुए माता का दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे है। 

विज्ञापन
More than 100 youths reached the court of Mata by doing Dand Parikrama in Begusarai
दंड परिक्रमा करते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में युवाओं द्वारा दंड परिक्रमा देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लग गई। इस दंड परिक्रमा के माध्यम से युवाओं ने लोगों के बीच एक आस्था का नया पैगाम दिया है। बताया जाता है कि बेगूसराय जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित बीहट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बीहट बड़की दुर्गा मंदिर सिद्ध पीठ के रुप में मान्यता है।

विज्ञापन


यह भक्तों के लिए बड़ा ही आस्था का केंद्र बना हुआ है। खासकर अष्टमी के दिन जो भी मां से मन्नत मांगती है। माता रानी से उनकी मन्नत पूरा करती है। सबसे बड़ी बात है कि आज 100 से अधिक युवाओं की टीम के द्वारा सिमरिया गंगा घाट से दंड परिक्रमा के माध्यम से माता के मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। इस दौरान युवा बताते हैं कि बीहट की शक्तिपीठ माता का मंदिर है।
विज्ञापन


आज माता के दरबार में परिक्रमा के माध्यम से माता से मन्नत मांगी गई है। माता रानी मन्नत जरूर पूरा करेगी। बताते चले कि आस्था का एक नए स्वरूप देखने को मिला, जहां 100 से अधिक युवा के टीम सिमरिया से दंड परिक्रमा करते हुए माता के दरबार में पहुंचे। तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से युवा के द्वारा दान परिक्रमा करते हुए माता के पास हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चले कि यह दुर्गा मंदिर बेगूसराय जिला ही नहीं, पूरे देश में सबसे ऊंचा और विशाल दुर्गा मंदिर है। इस मंदिर की ऊंचाई 221 फीट है और यह 11 मंजिला का विशाल मंदिर  है। इस दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना पूरे पारंपरिक तरीके से होती हुई आ रही है। इस दुर्गा मंदिर के पुजारी पंकज कुमार सिंह उर्फ फलाहारी बाबा बताते हैं कि माता रानी की यहां असीम उनकी कृपा है। जो भी श्रद्धा भाव से यहां पर भक्त पहुंचते हैं, उनकी मन्नते माता पूरी कर देती हैं।


फलाहारी बाबा ने बताया कि अभी तक सैकड़ों, नहीं हजारों वैसे भक्तगण हैं, जिनकी मन्नतें पूरी मां ने की है। जो लोग बिहार से बाहर रहते हैं। वो लोग दुर्गा पूजा के समय में यहां आकर श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। उन्होंने बताया है कि आस्था का एक नया रूप इस जगह देखने को मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed