फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   who don't have fear of death is knower of self

मरने से डर लगता है तो, इनकी दिलेरी को पढ़ लीजिए

Thu, 10 Apr 2014 10:55 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Thu, 10 Apr 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
who don't have fear of death is knower of self

पद्म पुराण में कहा गया है, जो जन्म लेता है, उसकी मृत्यु निश्चित है। इसलिए मृत्यु से भयभीत होने की जगह सत्कर्मों के माध्यम से मरण को शुभ बनाने के प्रयास करने चाहिए।

विज्ञापन


जैन संत आचार्य तुलसी एक बोधकथा सुनाया करते थे- एक मछुआरा समुद्र से मछलियां पकड़ता और उन्हें बेचकर अपनी जीविका चलाता था। एक दिन एक वणिक उसके पास आकर बैठा। उसने पूछा, मित्र, क्या तुम्हारे पिता हैं? उसने जवाब दिया, नहीं, उन्हें समुद्र की एक बड़ी मछली निगल गई। उसने फिर पूछा, और तुम्हारा बड़ा भाई?
विज्ञापन


मछुआरे ने जवाब दिया, नौका डूब जाने के कारण वह समुद्र में समा गया। वणिक ने फिर पूछा, दादाजी और चाचाजी की मृत्यु कैसे हुई? मछुआरे ने बताया कि वे भी समुद्र में लीन हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वणिक ने यह सुना, तो बोला, मित्र, यह समुद्र तुम्हारे विनाश का कारण है, बावजूद इसके तट पर आकर जाल डालते हो। क्या तुम्हें मरने का भय नहीं है?

मछुआरा बोला, भैया, मौत जिस दिन आनी होगी, आएगी ही। तुम्हारे घरवालों में से दादा, परदादा, पिता में से शायद ही कोई इस समुद्र तक आया होगा। फिर भी वे सब चल बसे। मौत कब आती है और कैसे आती है, यह आज तक कोई भी नहीं समझ सका है। फिर मैं बेकार ही मौत से क्यों डरूं?

भगवान महावीर ने कहा था, नाणागमो मंच्चुमुहस्य अत्थि यानी मृत्यु किसी भी द्वार से आ सकती है, इसलिए आत्मज्ञानी ही मौत के भय से बचा रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed