फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Whatever appears, he looks like

आप भी जानिए किस तरह पकड़ी गई सुनार की चोरी

Fri, 27 Jun 2014 11:44 AM IST
अग्निमित्र
अग्निमित्र Updated Fri, 27 Jun 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
Whatever appears, he looks like

महिष्मती नगर की घटना है। एक सड़क के दोनों ओर स्वर्ण-आभूषणों की बड़ी-बड़ी दुकानें थीं। पूरे बाजार में धनाढ्य लोगों का ही आना-जाना था। जिस जगह अशर्फियों और मोहरों में ही कारोबार चलता हो, वहां लोहे और तांबे के सिक्कों की क्या पूछ!

विज्ञापन


खैर, एक महिला एक दुकान में गई। उसने अपने बटुए से एक जोड़ी कर्णफूल निकालकर सुनार को दिखाया। वह उन कर्णफूलों के समान एक और जोड़ी कर्णफूल बनवाना चाह रही थी। सुनार ने उन कर्णफूलों को हाथ में लेकर देखा और बगल में बैठे एक व्यक्ति को दे दिया। वह व्यक्ति उसे लेकर एक कक्ष के भीतर  चला गया यह कहकर कि अभी बता रहा है। थोड़ी देर बाद वह कर्णफूलों को वापस देते हुए बोला, यहां के कारीगर ऐसा नहीं बना पाएंगे।
विज्ञापन


वह महिला निराश-सी लौट आई। पर उसे कुछ संदेह हुआ। उसने वे कर्णफूल निकालकर देखे। गौर से देखने पर पता चला कि उससे थोड़ा-सा सोना काट लिया गया था। वह वापस उसी दुकान पर गई और शिकायत की। दुकानदार ने सिरे से नकार दिया। यही नहीं, उसने उसे अपनी औकात के बारे में भी बताया। महिला के पास अपनी बात साबित करने के लिए कोई साक्ष्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लौट ही रही थी कि एक मूंगफली बेचने वाला उसी दुकान के सामने से गुजरा। सुनार ने उसे बुलाया। मोल-भाव करने के बाद दो पैसे की मूंगफली देने को कहा। वह मूंगफली तौलने लगा। फटे-पुराने कपड़ों से उसकी गरीबी झांक रही थी। बाट से सही-सही तौलकर वह मूंगफली थैली में डालने लगा। सुनार ने कुछ मूंगफलियां उसकी टोकरी से उठाईं और अपनी थैली में रखते हुए कहा, एकदम बेईमान है। एक तो कम तौलता है, दूसरे भाव ज्यादा रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed