फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   love is the messanger of god on the earth

प्यार में इतनी शक्ति, कभी सोचा भी नहीं होगा

Thu, 03 Apr 2014 12:05 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Thu, 03 Apr 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
love is the messanger of god on the earth

महर्षि अरविंद से एक दिन एक जिज्ञासु ने पूछा, क्या ईश्वर को प्रत्यक्ष देखा जा सकता है? महर्षि ने उत्तर दिया, जिस प्रकार प्रेम और सुख की मात्र अनुभूति की जा सकती है, उसी प्रकार सच्चा प्रेम करना सीखो, ईश्वर की अनुभूति स्वयं होने लगेगी।

विज्ञापन


कुछ क्षण रुककर उन्होंने फिर कहा, क्या कोई वायु, गंध आदि का साकार रूप देख सकता है? यदि कोई सच्चे हृदय से भगवान के दर्शन के लिए उसके प्रेम में तड़पने लगे, तो उसे सहज ही प्रभु के दर्शन की अनुभूति होने लगती है।
विज्ञापन


महर्षि अरविंद ने आगे कहा, हम सभी वस्तुओं में ईश्वर का अनुभव कर रहे हैं। सू्र्य, चंद्र, तारे, वृक्ष, वनस्पति, समुद्र और सरिताएं उसी का गुणगान कर रही हैं। यह विशाल विश्व उसका खेल ही नहीं है, उसमें ज्ञान की गहराई छिपी है। सांसारिक सुखों के झूठे आकर्षण ने आज मनुष्य को भ्रमित कर भटकाया है। इसी भ्रामक स्थिति के कारण मानव अपने दुख और कष्ट को ही सुख मानने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहते हैं, शाश्वत प्रेम का अभ्यासी व्यक्ति मानवीय वस्तुओं को भी ईश्वरीय बना देने की क्षमता रखता है। सच्चा प्रेम पृथ्वी और स्वर्ग के बीच ज्वलंत शृंखला के समान है। प्रेम ही पृथ्वी पर ईश्वर का देवदूत है। प्रेम के स्वर्ण पंखों में वह शक्ति है, जो अनेक लोगों तक पहुंचकर सत्य का साक्षात्कार कर सकती है।

अरविंद अक्सर कहा करते थे, आत्म तत्व को जान लेना ही सच्चा ज्ञान है, मुक्ति का साधन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed