फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   know how over accumulated wealth can be dangerous for you

अति संचय भी होता है खतरनाक

Sat, 13 Jan 2018 12:13 PM IST
पं. चंद्रशेखर शास्त्री
पं. चंद्रशेखर शास्त्री Updated Sat, 13 Jan 2018 12:13 PM IST
सार

अति संचय धन आपके लिए खतरनाक हो सकता है
 

विज्ञापन
know how over accumulated wealth can be dangerous for you

विस्तार

लक्ष्मी चंचला है, वह हमेशा किसी के पास नहीं रहती, इसलिए हमेशा कुछ न कुछ दान करते रहना चाहिए। इस शिक्षा को जीवन में उतारने वाले लोग, देने की आदत के कारण अपने आपको बड़ा और दूसरों से खास समझते रहते हैं। स्वीडन के मनोवैज्ञानिक, आर्थर बुए ने ऐसे लोगों को सावधान किया है कि गर्व न करें। दान देकर वह औरों का भला करने से ज्यादा, अपना ही भंडार भर रहे हैं। आत्म-विकास के गुर सिखाने वाले लोग अक्सर बताते हैं कि प्रेम और सद्भाव या विद्या ही नहीं, धन और अवसर भी देने से ही बढ़ते हैं। नहीं देगें, तो यह चीजें पड़े-पड़े ही नष्ट हो जाएंगी। कंजूस लोगों के यहां संतान नहीं होने या कम होने और आगे चलकर बिगड़ जाने की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। आर्थर बुए के अनुसार, संचित करते रहने वाले अभिभावकों की संतान खर्चीली या अपनी नादानियों से धन उजाड़ने वाली निकलती हैं। इस तरह की संतानों को वह बिगड़े बच्चों की श्रेणी में अस्सी फीसदी तक स्‍थान देते हैं। आर्थर निःसंतान रह जाने वाले कंजूस लोगों का प्रतिशत, सड़सठ प्रतिशत तक मानते हैं। बाकी तैंतीस प्रतिशत लोगों का निःसंतान होना वह स्वास्‍थ्य संबंधी बताते हैं। यानी सड़सठ प्रतिशत लोग तो पूरी तरह स्वस्थ और समर्थ होते हुए भी बिना बाल बच्चों के रह जाते हैं। बुए का कहना है कि दान करते रहना प्रकृति का नियम है। देते और बरसते रहने वाले बादलों को समुद्र निरंतर पानी से भरते रहते हैं। पर बेचवे के लिए खोदे गए गड्ढ़ों में खारा पानी ही भरते हैं, वह भी थोड़ी सी मात्रा में। धर्मशास्‍त्रों के मुताबिक ही नहीं, विज्ञानियों और गुरुओं के मुताबिक भी देते रहना मुनाफे का सौदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed