फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   know about secret of tantra mantra and how to control our mind

जानिए तंत्र साधना से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में

Fri, 19 Jan 2018 11:50 AM IST
सद्गुरु
सद्गुरु Updated Fri, 19 Jan 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
know about secret of tantra mantra and how to control our mind

पहली बात तो यही कि आप तंत्र साधना क्यों करना चाहते हैं? जब आपका यह ‘क्यों’ स्पष्ट हो जाए, तब आप साधना से संबंधित ग्रंथों का अध्ययन करें। ग्रंथों या पुस्तकों का अध्ययन करने के बाद किसी योग्य तंत्र साधक को खोजें। चार किताबें पढ़कर खुद ही साधना शुरू करना चाहें, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इससे बुरा परिणाम हो सकता है।

विज्ञापन


तांत्रिक साधना का उद्देश्य सिद्धि से साक्षात्कार करना है। इसके लिए अंतर्मुखी होकर साधनाएं की जाती हैं। तंत्र को मूलत: शैव आगम शास्त्रों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका मूल, अथर्ववेद में पाया जाता है। तंत्र साहित्य विस्मृति के चलते विनाश और उपेक्षा का शिकार हो गया है। अब तंत्र शास्त्र के अनेक ग्रंथ लुप्त हो चुके हैं। 
विज्ञापन


सुधी अध्येताओं के अनुसार, 199 तंत्र ग्रंथ हैं। तंत्र विद्या के माध्‍यम से व्यक्ति अपनी आत्मशक्ति का विकास करके कई तरह की शक्तियों से संपन्न हो सकता है, यही तंत्र का उद्देश्य है। इसी तरह तंत्र से ही सम्मोहन, त्राटक, त्रिकाल, इंद्रजाल, परा, अपरा और प्राण विद्या का जन्म हुआ है। तंत्र से वशीकरण, सम्‍मोहन, विद्वेषण और स्तम्भन क्रियाएं भी की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मनुष्य से पशु बन जाना, गायब हो जाना, एक साथ पांच-पांच रूप बना लेना, समुद्र को लांघ जाना, विशाल पर्वतों को उठाना, करोड़ों मील दूर के व्यक्ति को देख लेना व बात कर लेना जैसे अनेक कार्य, तंत्र की बदौलत ही संभव हैं।  तंत्र-शास्त्र में जो पांच तरह की साधना बतलाई गई हैं, उसमें मुद्रा साधन बड़े महत्व का और श्रेष्ठ है। मुद्रा में आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि योग की सभी क्रियाओं का समावेश है। 

अमर उजाला के कल्पवृक्ष से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed