फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   follow these tips to avoid bad dreams in night

इस अचेत समाधि को संभालिए, जानिए कैसे गायब हो सकते हैं सपने

Sun, 07 Jan 2018 02:22 PM IST
मां अमृतानंदमयी
मां अमृतानंदमयी Updated Sun, 07 Jan 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
follow these tips to avoid bad dreams in night

गहरी नींद में आपका बोध भी लुप्त हो जाता है, लेकिन जब तक आपके स्वप्न चल रहे हैं,  तब तक मन बहुत चंचल है। ऋषियों ने कहा है कि जिस दिन सारे स्वप्न विलीन हो जाएं, नींद  स्वप्न रहित हो जाए, तब जानना कि तुम मन के घेरे से बाहर आ गए। आप सोएं और आपको एक भी स्वप्न न आए, वह है गहरी नींद। लेकिन,  होता यह है कि स्वप्न आते हैं, पर नींद बीच में कभी कुछेक मिनटों तक ही आती है। 

विज्ञापन


सपने ही सपने चलते हैं। सपने इसलिए चल रहे हैं, क्योंकि मन चल रहा है। अब मन क्यों चल रहा है? क्योंकि मन चंचल है। मन चंचल क्यों है? क्योंकि तुम ठीक से विचार नहीं करते, ठीक से ध्यान नहीं करते, अपनी सद्बुद्धि का उपयोग नहीं करते। नींद पर शोधकर के एक रिकार्ड तैयार करना चाहिए कि आज सुबह जगा, तो रात को कितने स्वप्न आए। नींद को गहरा करने के उपाय करें। नींद की गुणवत्ता की जांच करें। 
विज्ञापन


आप पाएंगे कि जितनी आपकी नींद अच्छी होती जाएगी, उतना आपका संबंध, आपके साक्षी भाव से होता जाएगा। आपकी आत्म जागृत से होगा, आपके आत्मचिंतन से होगा। जो आदमी जाग्रत-काल में सहज और शांत भाव में होगा, उसकी नींद भी अच्छी होगी, उसके स्वप्न भी कम होंगे और हमारे जीवन की गुणवत्ता है, वह बेहतर होती जाएगी। उसमें निरंतर सुधार होता जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के कल्पवृक्ष पन्ने से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed