फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   every things tied in the bonds of unity this universe

जड़-चेतन से बना यह ब्रह्मांड एकता के बंधनों में बंधा है

Fri, 09 Feb 2018 11:32 AM IST
नारायण स्वामी
नारायण स्वामी Updated Fri, 09 Feb 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
every things tied in the bonds of unity this universe

संसार में 'अकेला' नाम का कोई तत्व है ही नहीं। जो है वह सुगठित और एक-दूसरे से जुड़ा हुआ और एक-दूसरे पर निर्भर है। परमाणु जैसा छोटे से छोटा कण भी अपने में कितने ही घटक संजोए हुए है। उसके घटकों की भी परतें खुलती जा रही हैं और पता चल रहा है कि उनके गर्भ में भी और कितने ही समूह वर्ग विराजमान है। शरीर एक ईकाई है पर उसके भीतर जीवाणु इतनी बड़ी संख्या में है कि संसार में सभी जीवधारियों की संख्या को गिना जाए, तो भी जीवाणुओं की संख्या उनसे ज्यादा होगी। सृष्टि में हर जगह एक दूसरे पर आश्रित रहने का सिद्धांत काम कर रहा है। जड़-चेतन से बना यह ब्रह्मांड एकता के बंधनों में बंधा हुआ है। हर किसी को दूसरों का सहयोगी होकर रहना पड़  रहा है।

विज्ञापन


पृथ्वी की आकर्षण शक्ति किसी को विराम नहीं लेने देती। एक-दूसरे से बंधे हुए ग्रह-नक्षत्र, अपनी कक्षाओं और धूरियों पर परिभ्रमण कर रहे हैं। गहराई में जाने पर पता चलता है कि ग्रहों के बीच आदान-प्रदान चल रहा है। उत्तरी ध्रुव में होकर अन्तर्ग्रही शक्तियां धरती पचा लेती हैं और अनावश्यक चीजों को दक्षिणी ध्रुव के जरिए वापस अंतरिक्ष में फेंक देती हैं। उत्तरी ध्रुव पृथ्वी का मुख है और दक्षिणी ध्रुव मल द्वार। ध्रुव क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य कितने ही छिद्र ऐसे हैं, जिनके जरिए ग्रहों के बीच आदान-प्रदान होता रहता है। इन्हें रोम-कूप अथवा स्वेद छिद्र कह सकते हैं। हम इन छेदों से भी सांस लेते और भाप छोड़ते हैं। पृथ्वी पर कितने ही ऐसे छिद्र हैं, जिनमें होकर सूक्ष्म ही नहीं स्थूल भी धंसता और निकलता देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed