फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   difference between death and sleep

नींद और मौत दोनों में कितनी समानता है?

Wed, 25 Jun 2014 08:26 AM IST
ओशो
ओशो Updated Wed, 25 Jun 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
difference between death and sleep

संत भीखण के जीवन की एक घटना है। वह एक रात्रि प्रवचन दे रहे थे। आसोजी नाम का एक श्रावक सामने बैठा ऊंघ रहा था। भीखण ने उससे पूछा, आसोजी! नींद लेते हो? इस अचानक सवाल से आसोजी की तंद्रा टूटी और उन्होंने आंखें खोलकर कहा, नहीं महाराज! मैं नहीं सो रहा। मैं जगा हूं।

विज्ञापन


थोड़ी देर बाद नींद फिर वापस लौट आई। भीखणजी ने फिर पूछा, आसोजी, सोते हो? फिर वही उत्तर मिला, नहीं महाराज। नींद में डूबा आदमी सच कब बोलता है? और भला बोलना भी चाहे, तो बोल कैसे सकता है? नींद फिर से आ गई। नींद में जैसे हम मर ही जाते हैं। उस समय हमे कहां भान रहता है कि हम कुछ कर रहे हैं या नहीं। इसलिए नींद में व्यक्ति जो भी उत्तर देता है, उसकी कोई संगति नहीं होती।
विज्ञापन


हम समझते हैं कि उत्तर देने वाला गलत बोल रहा है। लेकिन नहीं, वह गलत नहीं बोल रहा है। वह जो कह रहा है, वह अपने हिसाब से सही कह रहा है। आगे जो कुछ हुआ, वह सोए व्यक्ति के सच को उजागर करता है। भीखण ने इस बार जो पूछा, वह अद्भुत था। उसमें बहुत गहरा अर्थ है। भीखण ने जोर से पूछा, आसोजी! जीते हो?
विज्ञापन
विज्ञापन


आसोजी तो सो रहे थे। निद्रा में सुनाई दिया होगा कि वही पुराना प्रश्न है। नींद में ‘जीते हो’, ‘सोते हो’ जैसा ही सुनाई दिया होगा! आसोजी ने आंखें मिचमिचाईं और बोले- नहीं महाराज! मैं तो जगा हूं।


भूल से ही सही, इस बार आसोजी के मुख से सच निकल आया। हमें नहीं भूलना चाहिए कि निद्रा में जो है, वह मृतक के ही तुल्य है। प्रमादपूर्ण जीवन और मृत्यु में अंतर ही क्या हो सकता है? जाग्रत ही जीवित है। जब तक हम विवेक और प्रज्ञा में जागते नहीं हैं, तब तक हम जीवित भी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed