फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Mahashivratri 2025 Dos And Donot Fast Rules Know the other details Regarding Puja and Vidhi

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें, यहां जानें

Mon, 03 Feb 2025 04:44 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Feb 2025 04:44 PM IST
सार

Mahashivratri Rituals: पूजा करते समय आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखने की भी जरूरत है। वरना भगवान शिव आपसे नाराज हो सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको करनी है। साथ ही वह चीजें भी बता रहे हैं, जो आपको नहीं करनी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Dos And Donot Fast Rules Know the other details Regarding Puja and Vidhi
महाशिवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Maha Shivratri 2025 Puja: महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी को है। महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था और इस दिन दो भी महादेव की उपासना करता है, उसे दोगुना फल प्राप्त होता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, मंदिर जाकर भगवान शिव को फल-फूल अर्पित करते हैं और शिवलिंग पर दूध व जल अर्पित करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन देशभर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। इस दिन पूजा की भी खास विधि होती है। हालांकि, पूजा करते समय आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखने की भी जरूरत है। वरना भगवान शिव आपसे नाराज हो सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको करनी है। साथ ही वह चीजें भी बता रहे हैं, जो आपको नहीं करनी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये काम

काले-नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें
 महाशिवरात्रि के दिन आपको काले और नीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस दिन लाल-पीले या हरे रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं। इसलिए सुबह-सुबह नहाकर आप इसी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें।
विज्ञापन


अन्न का सेवन न करें
महाशिवरात्रि के दिन आपको व्रत रखना चाहिए। इस दिन कई लोग खाली पेट ही भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं और बाद में फलाहार करते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि इस दिन आप अन्न की जगह दूध या फलों का सेवन कर और सूर्य के अस्त होने के बाद कुछ भी खाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी के इन मंत्रो का जाप, मिलेगा हर समस्या का समाधान

देर तक न सोएं

महाशिवरात्रि के दिन सुबह उठकर ही पूजा करना ही शुभ होता है। इस दिन देर तक सोने से बचना चाहिए। अगर आपमें सामर्थ है तो आप रात में जाग भी सकते हैं। इससे काफी शुभ फल मिलता है।



किसी से झगड़ा न करें
इस दिन आपको किसी से भी झगड़ा करने से बचना चाहिए। साथ ही मुंह से अपशब्द भी नहीं निकालने चाहिए। यही नहीं, इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। साथ ही घर में कलेश आदि नहीं होना चाहिए।

क्या करना चाहिए

भगवान का करें अभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन महादेव का रुद्राभिषेक या अभिषेक जरूर करना चाहिए। यही नहीं, आप ओम नमः शिवाय बोलते हुए भी इस काम को अच्छी तरह कर सकते हैं।

चाह प्रहर की पूजा करें
अगर संभव हो तो आप महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा कर सकते हैं। यह विशेष फलदायी मानी जाती है। इसके साथ महामृत्युंजय मंत्र का जप करना भी शुभ होता है।

घर में कर सकते हैं शिवलिंग की स्थापना
यह दिन शिवलिंग की स्थापना के लिए काफी शुभ माना जाता है। अगर आप घर में शिवलिंग लाकर पूजा करना चाहते हैं तो यह फलदायी होगा।

बेलपत्र के नीचे करें स्नान
अगर संभव हो तो इस दिन बेलपत्र के पेड़ के नीचे स्नान करना बहुत ही फलदायक होता है। शिवपुराण की मानें तो बेल वृक्ष के नीचे स्नान करने से कई जन्मों के पाप कट जाते हैं।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed