{"_id":"5ce8d935bdec2207272c50a9","slug":"hindu-calendar-june-2019-june-month-festival-vrat-ganga-dussehra-and-eid-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"June 2019 Calendar: जून माह के प्रमुख व्रत-त्योहार, इस महीने पड़ेंगे ईद और गंगा दशहरा जैसे बड़े पर्व","category":{"title":"Spirituality","title_hn":"आस्था","slug":"spirituality"}}
June 2019 Calendar: जून माह के प्रमुख व्रत-त्योहार, इस महीने पड़ेंगे ईद और गंगा दशहरा जैसे बड़े पर्व
Mon, 27 May 2019 11:32 AM IST
Madhukar Mishra
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Madhukar Mishra
Updated Mon, 27 May 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
June 2019 Calendar
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जून महीना साल का छठवां महीना होता है। वहीं अगर हिन्दू कैलेंडर के नजरिए से देखा जाय तो यह ज्येष्ठ-आषाढ़ का महीना होता है। हिंदू धर्म के अनुसार पड़ने वाले ज्येष्ठ महीने में अत्यंत गर्मी पड़ती है। ऐसे में इस महीने में पशु, पक्षी से लेकर आम आदमी तक भीषण गर्मी से त्रस्त रहता है। ऐसे में इस माह में जल के दान का अत्यधिक महत्व है। इसी माह में जल के रूप में अमृत प्रदान करने वाली मां गंगा से जुड़ा पावन पर्व गंगा दशहरा भी मनाया जाता है। साथ ही विष्णु कृपा दिलाने वाली निर्जला एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा का व्रत भी इसी माह में रखा जाएगा।
विज्ञापन
आइए जानते हैं कि जून माह में हिन्दू कैलेंडर के नजरिए से कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ेंगे —
June 2019 Hindu Calendar
03 जून वैशाख अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
04 जून बड़ा मंगल
05 जून रंभा तीज, ईद उल- फितर
07 जून श्रुति पंचमी जैन
08 जून अरण्य षष्ठी
10 जून दुर्गाष्टमी, मां धूमावती जयंती
11 जून बड़ा मंगल
12 जून गंगा दशहरा
13 जून निर्जला एकादशी
14 जून प्रदोष व्रत
15 जून मिथुन संक्रांति
17 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, संत कबीर जयंती
18 जून गुरु हरगोविंद सिंह जयंती
20 जून संकष्टी चतुर्थी
29 जून योगिनी एकादशी
30 जून प्रदोष व्रत
शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)