फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Weekly Vrat Tyohar 2021 july festivals July 19 to 25 vrat tyohar list

Vrat Tyohar List- इस सप्ताह देवशयनी एकादशी और गुरु पूर्णिमा सहित पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

Mon, 19 Jul 2021 07:02 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 19 Jul 2021 07:02 AM IST
सार

हिन्दू व्रत-त्योहार की दृष्टि से जुलाई का यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सप्ताह देवशयनी एकादशी व्रत, चातुर्मास का प्रारंभ, बकरीद, गुरु पूर्णिमा और सावन माह की शुरूआत होने जा रही है।
 

विज्ञापन
Weekly Vrat Tyohar 2021 july festivals July 19 to 25 vrat tyohar list
जुलाई माह के प्रमुख व्रत और त्योहार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जुलाई माह के इस सप्ताह (19 से 25 जुलाई तक) महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आ रहे हैं। इस सप्ताह देवशयनी एकादशी व्रत, चातुर्मास का प्रारंभ, बकरीद, गुरु पूर्णिमा और सावन माह की शुरूआत होने जा रही है। आइए जानते हैं इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में- 

विज्ञापन
  • देवशयनी एकादशी 

20 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन से चातुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं। इस दौरान चार महीनों तक समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। 

विज्ञापन
  • ईद-उल-अजहा

इस साल बकरीद 21 जुलाई 2021 को मनाई जा सकती है। हालांकि ईद की वास्तविक तारीख चांद के दीदार पर ही तय होगी। बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद, के नाम से जाना जाता है। बकरीद इस्लाम मजहब का प्रमुख त्योहार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • वासुदेव द्वादाशी

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी को वासुदेव द्वादशी मनाई जाती है। इस साल वासुदेव द्वादशी 21 जुलाई 2021 बुधवार के दिन मनायी जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा की विधान है। धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त इस व्रत को सच्ची श्रद्धा और भक्ति से करता है उसके पूर्व जन्म के सभी पाप मिट जाते हैं 

  • प्रदोष व्रत

21 जुलाई को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। एक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी में और दूसरा कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी में। 

  • गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा पर्व प्रति वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान और गरीबों में दान-पुण्य करने का महत्व है।

  • सावन माह प्रारंभ

सावन का महीना 25 जुलाई 2021 से प्रारंभ हो रहा है, जो 22 अगस्त 2021 को समाप्त होगा। हिन्दू पंचांग का यह पांचवां महीना होता है। यह भगवान शिव का प्रिय माह है। श्रावण में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए धार्मिक दृष्टि से सावन महीने का विशेष महत्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed