{"_id":"5a892f5f4f1c1b92268bad18","slug":"vinayak-chaturthi-2018-puja-vidhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनायक चतुर्थी: इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से दूर होती हैं सारी परेशानियां","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
विनायक चतुर्थी: इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से दूर होती हैं सारी परेशानियां
धर्म डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर की जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है और उनकी पूजा और आराधना करने से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। 19 फरवरी को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन अगर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाय तो सभी तरह की समस्याओं का समाधान हो जाता है।
विज्ञापन
इस तरह करें पूजा
विनायक चतुर्थी के दिन दोपहर की पूजा को सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी प्रतिमा को स्थापित करें और व्रत का संकल्प लेते हुए दूर्वा खास चढ़ानी चाहिए साथ ही मोदक का भोग लगाकर आरती करें।
विज्ञापन