फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   tulsi vivah 2024 upay in hindi kanya daan on tulsi vivah

Tulsi Vivah 2024 Upay: तुलसी विवाह के दिन इस एक चीज के दान से बदल जाता है भाग्य

Mon, 11 Nov 2024 03:00 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 11 Nov 2024 03:00 PM IST
सार

धार्मिक ग्रंथों में तुलसी विवाह को बेहद महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन तुलसी विवाह करवाने से साधक को कन्या दान के समान फल प्राप्त होता है।

विज्ञापन
tulsi vivah 2024 upay in hindi kanya daan on tulsi vivah
तुलसी विवाह 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Tulsi Vivah 2024 Daan: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर को शाम 06:46 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 12 नवंबर को दोपहर बाद 04:04 मिनट पर होगा। ऐसे में 12 नवंबर 2024 को ही तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक ग्रंथों में तुलसी विवाह को बेहद महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन तुलसी विवाह करवाने से साधक को कन्या दान के समान फल प्राप्त होता है। इस दौरान कुछ चीजों का दान करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन


इस खास दिन पर हर्षण योग का निर्माण हो रहा है, जो शाम 7 बजकर 9 मिनट तक बना रहेगा। इसके बाद वज्र योग की शुरुआत होगी। माना जाता है कि इस दिन माता तुलसी और शालिग्राम जी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से साधक का भाग्योदय भी होता है। 
विज्ञापन

 

Tulsi Niyam: तुलसी में जल देते समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, पड़ सकते हैं विपरीत प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसी विवाह के अवसर पर लक्ष्मी जी के स्वरुप तुलसी माता का विवाह विष्णु जी के स्वरुप शालिग्राम भगवान के साथ किया जाता है। इसी दिन भगवान विष्णु चार माह के योग निद्रा से जागते हैं और इस पावन दिन पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की आराधना का विधान है। 

हिंदू धर्म में कन्या दान को महादान माना गया है। लेकिन जिन लोगों की बेटी नहीं होती वह इस दान का फल प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता को अपनी बेटी मान कर उनका कन्या दान कर सकते हैं। इस दिन कन्या दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन वस्त्र और आभूषण का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन इन चीजों का दान करने से दोगुना लाभ मिलता है।हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का बहुत महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान से शुभ फल और पुण्य प्राप्त होता है।
 

Kartik Purnima 2024: हिंदू धर्म के सबसे पवित्र दिन न करें ये काम, जानिए कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed