फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   tulsi puja niyam do not do these 5 mistales while offering water in basil plant

Tulsi Niyam: तुलसी में जल देते समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, पड़ सकते हैं विपरीत प्रभाव

Sat, 09 Nov 2024 12:21 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 09 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

तुलसी पर जल चढ़ाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा न करने से तुलसी माता नाराज हो सकती है और आपके जीवन में इसके नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं तुलसी पर जल देते समय किन गलतियों का भूलकर भी नहीं करना चाहिए... 

विज्ञापन
tulsi puja niyam do not do these 5 mistales while offering water in basil plant
तुलसी में जल देते समय न करें ये गलती - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Tulsi Jal Niyam In Hindi: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसके बिना घर का आंगन अधूरा माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों में तुलसी को मंगलकारी माना गया है। भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। हिंदू धर्म में हर घर में तुलसी की पूजा की जाती और प्रति दिन तुलसी के जल दिया जाता है। हालांकि, तुलसी की पूजा करते समय कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी होता है। खासतौर पर तुलसी पर जल चढ़ाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों में भी तुलसी पर जल चढ़ाने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, इसलिए जल चढ़ाते समय भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से तुलसी माता नाराज हो सकती है और आपके जीवन में इसके नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


तुलसी पर जल चढ़ाने के नियम

  • एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल कभी नहीं चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि एकादशी वाले दिन तुलसी में जल देने से माता लक्ष्मी रुष्ठ हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको जीवन में कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए एकादशी के दिन तुलसी माता को जल नहीं देना चाहिए।
  • विज्ञापन
  • तुलसी के पौधे पर प्रतिदिन जल दिया जाता है, लेकिन ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में जल नहीं चढ़ाया जाना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी के पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं और तुलसी का पौधा सूखने लगता है। माना जाता है कि घर में लगा तुलसी का पौधा सूखना शुभ नहीं होता।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पुराणों में विवरण है कि तुलसी के पौधे में जल देते समय हमेशा आपको बिना सिलाई का वस्त्र पहनना चाहिए। सिले हुए कपड़े पहनकर तुलसी माता को जल देने से लाभ प्राप्त नहीं होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को घर में लगाते समय दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है, इसलिए इस दिशा में तुलसी रखने से बचें। 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में जल देने का सबसे उपयुक्त समय सुबह का सूर्योदय काल होता है। मान्यता है कि सूर्योदय के समय तुलसी में जल देने से विशेष लाभ मिलते हैं और आर्थिक संकटों से छुटकारा भी मिलता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed