Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह के समय गाएं ये गीत और भजन
Tulsi Vivah 2022 Geet, Bhajan and Aarti Lyrics: इस साल 05 नवंबर 2022 को तुलसी विवाह है। इस दिन देवी तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह पूरे विधि-विधान से किया जाता है।
विस्तार
Tulsi Vivah 2022 Geet, Bhajan and Aarti Lyrics: इस साल 05 नवंबर 2022 को तुलसी विवाह है। इस दिन देवी तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह पूरे विधि-विधान से किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो भी जातक विधि विधान से भगवान विष्णु के अवतार शालिग्राम जी का विवाह देवी तुलसी से कराता है, उसके जीवन में सदा खुशियां बनी रहती हैं। तुलसी विवाह के दिन सुंदर मंडप सजाया जाता है। पूरे रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाता है। तुलसी विवाह में कई गीत और भजन गाए जाने का विधान है। आइए आज जानते हैं तुलसी विवाह के समय किन गीतों को गाने से देवी तुलसी प्रसन्न होती हैं...
Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह के दिन पढ़ें ये आरती और मंत्र, विष्णु प्रिया होंगी प्रसन्न
तुलसी माता का भजन
नमो नमो तुलसा महारानी,
नमो नमो हर जी पटरानी।
कौन से महीने बीज को बोया,
तो कोनसे महीने में हुई हरियाली ।
नमो नमो….
सावन में मैया बीज को बोया ,
तो भादो मास हुई हरियाली ।
नमो नमो….
कौन से महीने में हुई तेरी पूजा तो,
कौन से महीने में हुई पटरानी ।
नमो नमो….
कार्तिक में हुई तेरी पूजा,
तो मंगसर मास हुई पटरानी ।
नमो नमो….
बाई तुलसी थे जपतप कीन्हा,
सालगराम हुई पटरानी ।
नमो नमो….
बारह बरस जीजी कार्तिक नहाई,
सालगराम हुई पटरानी ।
नमो नमो….
छप्पन भोग धरे हरि आगे,
तो बिन तुलसा हरि एक न मानी ।
नमो नमो….
सांवरी सखी मईया तेरो जस गावे ,
तो चरणा में वासो छीजो महारानी।
नमो नमो तुलसा महारानी
नमो नमो हर जी पटरानी।
तुलसी माता की आरती
जय जय तुलसी माता, सब जग की सुखदाता...
।। जय ।।
सब योगों के ऊपर, सब लोगों के ऊपर...
रुज से रक्षा करके भव त्राता।
।। जय।।
बटु पुत्री हे श्यामा सुर बल्ली हे ग्राम्या...
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे सो नर तर जाता।
।। जय ।।
हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित...
पतित जनों की तारिणी तुम हो विख्याता।
।। जय ।।
लेकर जन्म विजन में आई दिव्य भवन में...
मानवलोक तुम्हीं से सुख संपत्ति पाता।
।। जय ।।
हरि को तुम अति प्यारी श्याम वरुण कुमारी...
प्रेम अजब है उनका तुमसे कैसा नाता।
।। जय ।।
बोलो तुलसी माता की जय….!!!
Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह पर करें ये आसान उपाए, शादीशुदा जीवन में बनी रहेंगी खुशियां
तुलसी विवाह के गीत
मेरी प्यारी तुलसा जी बनेंगी दुल्हनियां...
सजके आयेंगे दूल्हे राजा।
देखो देवता बजायेंगे बाजा...
सोलह सिंगार मेरी तुलसा करेंगी।
हल्दी चढ़ेगी मांग भरेगी...
देखो होठों पे झूलेगी नथनियां।
देखो देवता...
देवियां भी आई और देवता भी आए।
साधु भी आए और संत भी आए...
और आई है संग में बरातिया।
देखो देवता...
गोरे-गोरे हाथों में मेहंदी लगेगी...
चूड़ी खनकेगी ,वरमाला सजेगी।
प्रभु के गले में डालेंगी वरमाला।
देखो देवता...
लाल-लाल चुनरी में तुलसी सजेगी...
आगे-आगे प्रभु जी पीछे तुलसा चलेगी।
देखो पैरो में बजेगी पायलियां।
देखो देवता...
सज धज के मेरी तुलसा खड़ी है...
डोली मंगवा दो बड़ी शुभ घड़ी है।
देखो आंखों से बहेगी जलधारा।
देखो देवता...