फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shattila Ekadashi 2024 Follow These Niyam On Shattila Ekadashi vrat

षटतिला एकादशी 2024: आज षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा में करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा शुभ फल

Tue, 06 Feb 2024 12:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 06 Feb 2024 12:48 AM IST
सार

इस बार 6 फरवरी को षटतिला एकादशी व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत में तिल का छ: रूप में उपयोग करना उत्तम फलदाई माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार षटतिला एकादशी के दिन तिल का दान करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Shattila Ekadashi 2024 Follow These Niyam On Shattila Ekadashi vrat
षटतिला एकादशी व्रत के दिन करें इन नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज यानी 6 फरवरी को षटतिला एकादशी व्रत रखा जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी षटतिला एकादशी के नाम से जानी जाती है। षटतिला एकादशी के दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु को तिल का भोग लगाया जाता है। इस व्रत में तिल का छ: रूप में उपयोग करना उत्तम फलदाई माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार षटतिला एकादशी के दिन तिल का दान करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस दिन जो जितना तिल का दान करता है वह उतने हजार वर्ष तक स्वर्ग में स्थान पाता है। हालांकि शास्त्रों में षटतिला एकादशी व्रत करने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में...  

विज्ञापन


षटतिला एकादशी 2024: ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और व्रत पारण का समय
विज्ञापन


षटतिला एकादशी व्रत के नियम

  • षटतिला एकादशी व्रत के एक दिन पहले से मांसाहार और तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। 
  • अगर किसी व्यक्ति ने एकादशी व्रत नहीं रखा है तब भी उसे बैगन और चावल नहीं खाना चाहिए। 
  • षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में तिल का प्रयोग करें। उनको तिल का भोग लगाएं। 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार षटतिला एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को व्रत वाले दिन तिल का उबटन लगाना चाहिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साथ ही इस दिन पानी में तिल डालकर स्नान करना चाहिए। 
  • जो व्रत रखते हैं, उनको फलाहार में तिल से बने खाद्य पदार्थ एवं तिल मिला हुआ जल ग्रहण करना चाहिए। 
  • षटतिला एकादशी के दिन तिल का हवन और तिल का दान करने का विधान है। 
  • इस दिन पूजा के समय षटतिला एकादशी व्रत कथा का श्रवण जरूर करें। 
  • व्रत का श्रवण करने से इसका महत्व पता चलता है और व्रत का पुण्य फल प्राप्त होता है। 

षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु को कैसे करें प्रसन्न, जानिए इस दिन क्या करें क्या न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed