Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shardiya Navratri 3rd Day Aarti maa chandraghanta ki aarti lyrics in hindi

Shardiya Navratri 3rd Day Aarti: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन करें इस आरती से मां चंद्रघंटा को प्रसन्न

Tue, 17 Oct 2023 08:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 08:52 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 3rd Day Aarti maa chandraghanta ki aarti lyrics in hindi
Shardiya Navratri 3rd Day Aarti Lyrics - फोटो : SELF

Shardiya Navratri 3rd Day Aarti: हिंदुओं में नवरात्रि का बड़ा धार्मिक महत्व है। यह त्यौहार पूरे देश में हिंदू भक्तों द्वारा व्यापक रूप से मनाया जाता है। नवरात्रि 15 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। नवरात्रि का तीसरा दिन देवी चंद्रघंटा को समर्पित है, जो 17 अक्तूबर 2023 को मनाया जा रहा है। देवी चंद्रघंटा मां पार्वती का विवाहित रूप हैं। भगवान शिव से विवाह करने के बाद देवी ने अपने माथे पर आधा चंद्रमा सजाना शुरू कर दिया। इसीलिए देवी पार्वती को मां चंद्रघंटा कहा जाता है। देवी चंद्रघंटा वह हैं, जो न्याय और अनुशासन की स्थापना करती हैं। उनके शरीर का रंग चमकीला सुनहरा है और वह शेर पर सवार हैं, जो धर्म का प्रतीक है। उनके दस हाथ, तीन आंखें हैं और वह हाथों में त्रिशूल, गदा, तलवार, बाण, धनुष, कमंडल, कमल का फूल और जप माला धारण करती हैं। उनके माथे पर घंटी या घंटे के आकार में एक 'चंद्र' स्थापित है। उनका पांचवां बायां हाथ वरद मुद्रा के रूप में है और पांचवां दाहिना हाथ अभय मुद्रा के रूप में है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के तीसरे दिन जो भी भक्त माता रानी के तीसरे रूप यानी मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा आराधना करता है, उसे माता की कृपा प्राप्त होती है। पूजा के साथ मां चंद्रघंटा की आरती करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। यहां मां चंद्रघंटा की आरती दी जा रही है। 

विज्ञापन

मां चंद्रघंटा की आरती
नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा का ध्यान।
मस्तक पर है अर्ध चंद्र, मंद मंद मुस्कान।।
दस हाथों में अस्त्र शस्त्र रखे खडग संग बांद।
घंटे के शब्द से हरती दुष्ट के प्राण।।
सिंह वाहिनी दुर्गा का चमके स्वर्ण शरीर।
करती विपदा शांति हरे भक्त की पीर।।
मधुर वाणी को बोल कर सबको देती ज्ञान।
भव सागर में फंसा हूं मैं, करो मेरा कल्याण।।
नवरात्रों की मां, कृपा कर दो मां।
जय मां चंद्रघंटा, जय मां चंद्रघंटा।।

मां चंद्रघंटा का आराधना मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed