फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shardiya Navratri 2025 Significance of Chanting Mantras of Different Forms of Maa Durga

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दिनों में इन मंत्रों का करें जाप, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद

Tue, 23 Sep 2025 02:02 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Sep 2025 02:02 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप आपके लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ होता है। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Significance of Chanting Mantras of Different Forms of Maa Durga
शारदीय नवरात्रि पर करें मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप - फोटो : amar ujala

विस्तार

Shardiya Navratri 2025:  इस समय शारदीय नवरात्रि का पर्व जारी है। माता दुर्गा की आराधना और उपासना के लिए नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि 9 नहीं है बल्कि10 दिनों की है क्योंकि दो दिनों तक तृतीया तिथि रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता दुर्गा हर वर्ष शारदीय और चैत्र नवरात्रि पर स्वर्गलोक से पृथ्वी लोक पर आती हैं। इस दौरान मां की पूजा, साधना और मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार आपको बता दें कि नवरात्रि पर देवी दुर्गा के मंत्रों का जाप जो भक्त नौ दिनों तक करता है मां बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि पर किन मंत्रों का जाप आपके लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होता है। 

विज्ञापन


जिन लोगों के कार्यों में लगातार बाधाएं आती हैं उनको नवरात्रि पर इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कार्यो में आने वाली बाधाएं जल्द दूर होती हैं। 
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।


जिन लोगों के जीवन में तरह-तरह के संकट आते हैं उनको संकटों से मुक्ति पाने के लिए नवरात्रि पर इस मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।
रक्तबीजवधे देवी चण्डमुण्ड विनाशनी।
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।


जो लोग हमेशा किसी न किसी बीमारी से ग्रसित होते हैं उनको नवरात्रि पर देवी दुर्गा की आराधना और साधना के दौरान इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 
स्तुवद्भ्यो भक्तिपूर्वं त्वां चण्डिके व्याधिनाशिनि।  
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।


Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में क्यों नहीं काटते हैं बाल और नाखून? जानें इसके पीछे का धार्मिक महत्व
विज्ञापन


जो लोग अविवाहित हैं और विवाह करना चाह रहे हैं तो उन्हे नवरात्रि के दौरान इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।
तारिणी दुर्ग संसार सागरस्य कुलोभ्दवाम्।।


नौकरी में पदोन्नति के लिए नवरात्रि के दौरान इस मंत्र का जाप करें।
वन्दिताप्राधियुगे देवी देव सौभाग्यदायिनी
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।


Kanya Pujan 2025: क्यों अष्टमी या नवमी के दिन ही करते हैं कन्या पूजन? जानें इसका धार्मिक महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर देश में महामारी फैली हो तो इससे मुक्ति पाने के लिए इन मंत्रों का जाप करें।
ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।।


सौभाग्य प्राप्ति के लिए शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के इस मंत्रों का करें जाप।
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि॥

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed