फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   shani jayanti 2025 date shubh muhurat puja vidhi mantra and aarti importance in hindi

Shani Jayanti 2025: शुभ योग में शनि जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र आरती

Mon, 26 May 2025 02:45 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 26 May 2025 02:45 PM IST
सार

Shani Jayanti 2025: इस वर्ष शनि जयंती पर एक साथ कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस बार 28 साल बाद शनि के मीन राशि में रहते हुए शनि जयंती मनाई जाएगी। 
 

विज्ञापन
shani jayanti 2025 date shubh muhurat puja vidhi mantra and aarti importance in hindi
27 मई को शनि जयंती - फोटो : adobe stock

विस्तार

Shani Jayanti 2025: 27 मई, मंगलवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है और इसी तिथि पर हर वर्ष न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनिदेव का प्रागट्य उत्सव मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनिदेव का जन्म हुआ था। इस कारण से इस दिन शनि जन्मोत्सव को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि जयंती पर मंदिर जाकर विधि-विधान के साथ शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं। शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति के ऊपर से शनिदोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र-आरती। 

विज्ञापन

शनि जयंती शुभ तिथि और पूजा मुहूर्त 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर होगी और इसका समापन 27 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार शनि जन्मोत्सव का पर्व 27 मई 2025 को मनाया जाएगा। 

विज्ञापन

शनि जयंती 2025 और दुर्लभ संयोग

इस वर्ष शनि जयंती पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि जयंती के दिन शनि मीन राशि में तो विराजमान रहेंगे, साथ ही इसी दिन वृषभ राशि में बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। इसके अलावा शनि जयंती पर सुख और वैभव के देवता शुक्र अपनी उच्च राशि में रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर राजयोग भी बनेगा। मंगलवार और शनि जयंती का संयोग भी काफी शुभ दुर्लभ योग की गिनती में आता है। साल 2025 में शनि जयंती के मौके पर शनिदेव मीन राशि में हैं। यह शनिदेव के मित्र की राशि है। आपको बता दें कि 28 साल बाद ऐसा दुर्लभ योग फिर से बन रहा है जब शनि के मीन राशि में रहते हुए शनि जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके पहले इस तरह का योग 5 जून 1997 में बना।  

विज्ञापन
विज्ञापन


Shani Jayanti 2025: मेष सहित इन दो राशि वालों पर शनि की साढे़साती, प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

शनि जयंती 2025 और पूजा विधि

शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना जाता है। यह व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसे में शनि जयंती के दिन भगवान शनि की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। शनि जयंती के दिन पूजा करने से शनि संबंधी दोषों से मुक्ति मिलती और शनि महाराज का आशीर्वाद मिलता है। शनि जयंती के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और फिर साफ-सुथरे वस्त्र धारण करके व्रत-पूजा का संकल्प लें। इसके बाद घर के पास स्थिति किसी शनि मंदिर जाकर शनि देव के पैरों के दर्शन करते हुए उन्हे सरसों का तेल अर्पित करें। हो सके तो शाम के समय में भी शनि मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन करें और पूजा-अर्चना करें। शनिदेव की पूजा के लिए शनि को काला तिल, सरसों का तेल, दीपक और नीले रंग का पुष्य अर्पित करें। इसके बाद शनि स्त्रोत, शनि चालीसा, शनि मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करें। फिर अंत में शनि देव की आरती करें। 

शनि मंत्र

ॐ शं शनैश्चराय नमः
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
ॐ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंयोरभिस्त्रवन्तुनः।

शनिदेव की आरती

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
जय जय श्री शनि देव....

श्याम अंग वक्र-दृष्टि चतुर्भुजा धारी।
नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥
जय जय श्री शनि देव....

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव....

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव....

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

दशरथकृत शनि स्तोत्र

 नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठनिभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।

नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।

नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:।
नमो दीर्घायशुष्काय कालदष्ट्र नमोऽस्तुते।।
नमस्ते कोटराक्षाय दुर्निरीक्ष्याय वै नम:।
नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने।।

नमस्ते सर्वभक्षाय वलीमुखायनमोऽस्तुते।
सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करे भयदाय च।।

अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तुते।
नमो मन्दगते तुभ्यं निरिस्त्रणाय नमोऽस्तुते।।
तपसा दग्धदेहाय नित्यं योगरताय च।
नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:।।

ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज सूनवे।
तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्।।

देवासुरमनुष्याश्च सिद्घविद्याधरोरगा:।
त्वया विलोकिता: सर्वे नाशंयान्ति समूलत:।।
प्रसाद कुरु मे देव वाराहोऽहमुपागत।
एवं स्तुतस्तद सौरिग्र्रहराजो महाबल:।।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed