फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan somwar 2023 today fifth somvar and make auspicious coincidence follow these remedy for growth

Sawan Somwar 2023: सावन के पांचवे सोमवार पर बना दुर्लभ संयोग, इस उपाय से जीवन में होगी तरक्की

Mon, 07 Aug 2023 11:12 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Aug 2023 11:12 AM IST
सार

सावन के पांचवे सोमवार के दिन सप्तमी तिथि, रवि और शूल योग जैसे शुभ नक्षत्रों का संयोग बना हुआ है। ज्योतिष में रवि योग को ही शुभ योग माना जाता है। रवि योग में भगवान शिव की पूजा-आराधना और मंत्रों का जाप करने पर भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
sawan somwar 2023 today fifth somvar and make auspicious coincidence follow these remedy for growth
sawan 2023: अधिकमास के कारण सावन का महीना एक बजाय दो महीनों का होगा। सावन के महीने का समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan Somwar 2023: सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना के लिए सबसे पवित्र महीना होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में पड़ने वाले हर एक सोमवार पर शिवजी की विशेष पूजा होती है। सावन सोमवार पर पूरे दिन व्रत रखा जाता है। सावन सोमवार पर सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतार शिव मंदिर में लगी होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार सावन के पांचवे सोमवार पर बहुत अच्छा और खास संयोग बना हुआ है। इसी के साथ सावन सोमवार पर बने दुर्लभ संयोग के साथ अगर कुछ ज्योतिषीय उपाय किया जाय तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और नौकरी में तरक्की के अच्छे योग बन सकते हैं। 
विज्ञापन


सावन का पांचवा सोमवार और शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी 07 अगस्त 2023 को सावन का पांचवा सोमवार है। सावन के पांचवे सोमवार के दिन सप्तमी तिथि, रवि और शूल योग जैसे शुभ नक्षत्रों का संयोग बना हुआ है। ज्योतिष में रवि योग को ही शुभ योग माना जाता है। रवि योग में भगवान शिव की पूजा-आराधना और मंत्रों का जाप करने पर भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस शुभ संयोग में पूजा करने पर व्यक्ति को मान-सम्मान, धन में वृद्धि, आत्मविश्वास में वृद्दि और जीवन के हर एक क्षेत्र में तरक्की मिलती है। 
विज्ञापन

Weekly Horoscope (7-13 August): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि योग - सुबह 05 बजकर 46 मिनट से अगले दिन प्रात: 01 बजकर 16 मिनट तक
शूल योग - 06 को अगस्त 2023, रात 08 बजकर 27 मिनट से 07 अगस्त को शाम 06 बजकर 17 मिनट तक

शिव पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
पांचवे सावन सोमवार के दिन शिव पूजा के लिए दिन भर शुभ मुहूर्त है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से सुबह 05 बजकर 03 मिनट तक है।

सावन सोमवार पूजा से चंद्रदोषों से मिलेगी मुक्ति
सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने आने वाले सभी सोमवार व्रत करने पर व्यक्ति के जीवन में चल रहे ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। अगर आपकी कुंडली में चंद्र संबंधी कोई दोष है, घर में तनाव है या फिर धन हानि लगातार हो रही है तो इससे मुक्ति के लिए सावन के पांचवें सोमवार के दिन चंद्रशेखर स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को करने से जीवन में आने वाले सभी बाधाएं खत्म हो जाती है और व्यक्ति को धन लाभ और कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed