फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan nag panchami festival date shubh muhurat 2019

नागपंचमी आज, 125 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग

Mon, 05 Aug 2019 09:17 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 05 Aug 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
sawan nag panchami festival date shubh muhurat 2019
shravan 2019 - फोटो : Rohit Jha

आज नाग पंचमी है। हिन्दू धर्म में सावन महीने को बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। भगवान शिव को यह महीना बहुत ही प्रिय होता है। कहा जाता है सावन के महीने में भगवान शिव साक्षात शिवलिंग में निवास करते हैं। सावन महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। सावन महीने में ही नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। नागपंचमी हर साल पंचमी तिथि को होती है। 

विज्ञापन


इस नागपंचमी पर प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर मंदिर, उज्जैन में कराएं कालसर्प दोष शान्ति पूजा। (विज्ञापन)
विज्ञापन


इस बार नागपंचमी पर बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है। यह ऐसा योग होगा जो पूरे 125 सालों के बाद आएगा। सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी होगी। नाग पंचमी के दिन सोमवार होने से इस पर्व का फल कई गुना बढ़ जाएगा। इस संयोग से संजीवनी महायोग बनेगा। सावन के महीने में सोमवार के दिन नाग पंचमी का संयोग बहुत ही दुर्लभ होता है। तीसरा सोमवार अद्भुत मुहूर्त में आ रहा है जो कि पांच अगस्त को पड़ेगा।  यह दिन श्रावण के श्रेष्ठ मुहूर्तों में एक है। इस दिन पूर्णा तिथि है, सोम का नक्षत्र हस्त भी विद्यमान है और सिद्धि योग के साथ-साथ वर्ष की श्रेष्ठ पंचमी यानी नाग पंचमी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागदेव के पूजन करने की परंपरा है। नाग भगवान शिव के आभूषणों में एक है। इस दिन शिव का रुद्राभिषेक करने और कालसर्प दोष का पूजन का शुभ योग माना जाता है। 
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त
 4 अगस्त को पंचमी तिथि शाम 6.48 बजे शुरू होगी और 5 अगस्त दोपहर 2.52 बजे तक रहेगी। 5 अगस्त के दिन नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त सुबह 5:49 से 8:28 के बीच पड़ रहा है। 

इस नागपंचमी पर प्रसिद्ध त्र्यम्बकेश्वर मंदिर, उज्जैन में कराएं कालसर्प दोष शान्ति पूजा। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed