फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan 2022 sawan month lord shiv puja vidhi offer these itmes on shivling

Sawan 2022 : आज से सावन शुरू,जानिए महत्व और शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं बेलपत्र, भांग और धतूरा

Thu, 14 Jul 2022 11:20 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 14 Jul 2022 11:20 AM IST
सार

श्रावण मास में शिव भक्त ज्योतिर्लिंगों का दर्शन एवं जलाभिषेक करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त करता है तथा शिवलोक को पाता है।

विज्ञापन
sawan 2022 sawan month lord shiv puja vidhi offer these itmes on shivling
सावन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिंदू धर्मग्रंथों में श्रावण माह की विशेष महिमा बताई गई है। कहा गया है कि'श्रावणे पूजयेत शिवम्'। अर्थात श्रावण मास में शिव पूजा विशेष रूप से फलदाई है। पूरे माह शिवभक्त भोले भंडारी की उपासना व सोमवार का व्रत करते हैं। कुंवारी कन्याएं श्रावण के प्रथम सोमवार से 16 सोमवार का व्रत प्रारंभ करती हैं व शिव-पार्वती से अपने लिए अनुकूल वर प्राप्ति की प्रार्थना करती हैं।

विज्ञापन


श्रावण माह का महत्व
देवी पार्वती ने भगवान शिव को पतिरूप में पाने के लिए कठोर व्रत,उपवास करके भगवान शिव को श्रावण माह में ही पुनः पाया। श्री विष्णु,ब्रह्मा,इंद्र,शिवगण आदि सभी श्रावण में पृथ्वी पर ही वास करते हैं और सभी अलग-अलग रूपों में अनेकों प्रकार से शिव आराधना करते हैं। श्रावण में शिव की अर्चना करने से धरती पर भी सभी दुखों का शमन होता है। ऐसा माना जाता है कि इस माह में की गयी शिव पूजा तत्काल शुभ फलदायी होती है। इसके पीछे स्वयं शिव का ही वरदान है। इस माह में दैहिक,दैविक और भौतिक तापों का नाश करने वाले शंकरजी की भक्तिपूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। श्रावण मास में शिव भक्त ज्योतिर्लिंगों का दर्शन एवं जलाभिषेक करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त करता है तथा शिवलोक को पाता है।
विज्ञापन


क्यों अर्पण की जाती हैं शिवजी को ये चीजें
समुद्र मंथन के समय जब कालकूट नामक विष निकला तो उसके ताप से सभी देवता-राक्षस भयभीत हो गए एवं तीनों लोकों में घोर संकट छा गया। लोक कल्याण के लिए शिव ने इस विष का पान कर लिया और उसे अपने गले में ही रोक लिया जिसके प्रभाव से उनका कंठ नीला पड़ गया और वे नील कंठ कहलाये। लेकिन विष के ताप से व्याकुल शिव तीनों लोको में भ्रमण करने लगे पर उन्हें कहीं भी शांति नहीं मिली। अंत में वे पृथ्वी पर आए और पीपल के वृक्ष के पत्तों को हिलता हुआ देख उसके नीचे बैठ गए जहां उन्हें कुछ शांति मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव के साथ ही सभी देवी-देवता उस पीपल वृक्ष में अपनी शक्ति समाहित कर भोलेनाथ को शीतल छाया और जीवन दायिनी वायु प्रदान करने लगे। चंद्रदेव ने अपनी पूर्ण शक्ति से शिवजी को शीतलता दी। शेषनाग,शिव के कंठ में लिपटकर उस कालकूट विष के दाहकत्व को कम करने में लग गए। इंद्रदेव और गंगाजी निरंतर उनके शीश पर जलवर्षा करने लगे। यह जानकर कि जहर ही जहर के असर को कम कर सकता है सभी देवता भांग,धतूरा,बेलपत्र आदि भोलेनाथ को खिलाकर उनके विष के ताप को कम करने का प्रयत्न करने लगे जिससे शिवजी को शांति मिली। इस प्रकार श्रावण माह की समाप्ति तक शिवजी पृथ्वी पर ही रहे। शिव ने चन्द्रमा,पीपल वृक्ष,शेषनाग आदि सभी को वरदान दिया,कि इस माह में जो भी प्राणी मुझे जल,गंगाजल,बेलपत्र,पुष्प,भांग,धतूरा,दूध आदि अर्पित करेगा उसे संसार के तीनों प्रकार के कष्टों (दैहिक,दैविक,भौतिक)से मुक्ति मिलेगी साथ ही उसे मेरे लोक की प्राप्ति भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed