फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sakat Chauth 2023 must read Lord Ganesha Aarti Lyrics In Hindi on Sankashti Chaturthi Vrat

Ganesh Ji Ki Aarti: आज सकट चौथ पर जरूर करें गणेश जी की आरती, सभी विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Tue, 10 Jan 2023 05:06 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 10 Jan 2023 05:06 PM IST
सार

Ganesh Ji Ki Aarti:  गणेश जी की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। इसलिए उनको विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। सकट चौथ के दिन व्रत रख कर शुभ योग में पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 

विज्ञापन
Sakat Chauth 2023 must read Lord Ganesha Aarti Lyrics In Hindi on Sankashti Chaturthi Vrat
गणेश जी की आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Lord Ganesha Aarti Lyrics In Hindi: आज यानी 10 जनवरी 2023 को सकट चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। सकट चौथ को तिलकुटा चौथ, तिल चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य देव माने जाते हैं। किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म मान्यता है कि गणेश जी की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। इसलिए उनको विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। सकट चौथ के दिन व्रत रख कर शुभ योग में पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही इस दिन आरती पढ़ने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। यहां भगवान श्री गणेश की आरती लिरिक्स दी जा रही है, जिसके जरिए आप पूजा के दौरान इसे पढ़ सकते हैं... 

विज्ञापन


Sakat Chauth Puja Samagri: इन चीजों के बिना अधूरा है सकट चौथ का व्रत, पूजा में जरूर करें शामिल 

विज्ञापन


गणेश जी की आरती 
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ व्रत के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed