फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Rang Panchami festival celebrations 2019

रंगपंचमी आज, राशि अनुसार जानें कौन सा रंग बदल सकता है आपका भाग्य

Mon, 25 Mar 2019 12:27 PM IST
shubham धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Mon, 25 Mar 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Rang Panchami festival celebrations 2019
होली के पांच दिनों बाद मनाई जाती है रंग पंचमी
आज रंगपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार होली के ठीक 5 दिन बाद मनाया जाता है। रंगों का पर्व फाल्गुन महीने की बसंत पंचमी से शुरू होता है और रंग पंचमी होली का आखिरी पर्व होता है। होली करीब एक महीन पहले से ही अलग-अलग ढ़ंग से देश के कई हिस्सों में मनाई जाती है।होली के रंग में तो पूरा देश सरोबोर होता है लेकिन रंगपंचमी के रंग का महत्व मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में बहुत ज्यादा चढ़ता है। इसमें भी मध्यप्रदेश के इंदौर में जो रंग खिलता है वैसा नजारा और कहीं नहीं देखने को मिलता। 
विज्ञापन


रंगपंचमी का आध्यात्मिक महत्व
 रंगपंचमी मनाने के पीछे आध्यात्मिक मान्यता है। दरअसल उड़ते हुए रंग और गुलाल सात्विक गुणों को बढ़ाते हैं और व्यक्ति के अगुणों का नाश करते हैं। रंग पंचमी के दिन जब रंगों को एक दूसरे को लगाया जाता है और गुलाल को हवा में उड़ाया जाता है तो इस दिन देवी-देवता आकर्षित होते हैं। रंगपंचमी बुरी शक्तियों की समाप्ति का प्रतीक है। रंग पंचमी के दिन रंग के साथ खेलने की ज्यादा प्रचलन महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश है। इस दिन पूरे शहर में जुलूस निकाला जाता है और नाच गाने का कार्यक्रम होता है।
विज्ञापन


रंगपंचमी पर राशि अनुसार खेले रंग

मेष राशि: लाल और पीला 

वृष राशि: काला तथा नीला रंग

मिथुन राशि: हरा और नीला रंग 

कर्क राशि: सफेद 

सिंह राशि:  नारंगी व बैंगनी

कन्या राशि: हरा, पीला और सफेद 

तुला राशि: हरा रंग और बैंगनी रंग

वृश्चिक राशि: लाल 

धनु राशि: पीला और फिरोजी 

मकर राशि: नीला व हरा रंग 

कुम्भ राशि: नीला और बैंगनी 

मीन राशि: पीला और नारंगी रंग 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed