फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Raksha Bandhan 2023 Raksha Bandhan Kab Hai Puja Vidhi And Upay In Hindi

Raksha Bandhan 2023: श्रावण पूर्णिमा आज, सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए कर लें ये धार्मिक उपाय

Wed, 30 Aug 2023 08:18 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 Aug 2023 08:18 AM IST
सार

श्रावण पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक  रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। पूजा-पाठ,स्न्नान-दान कर पुण्य अर्जित करने के लिए यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Raksha Bandhan Kab Hai Puja Vidhi And Upay In Hindi
Raksha Bandhan Wishes - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन धर्म में श्रावण पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। पूजा-पाठ,स्न्नान-दान कर पुण्य अर्जित करने के लिए यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है। अन्य पूर्णिमा में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है लेकिन सावन की पूर्णिमा में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा-अर्चना की जाती है। इससे श्रद्धालुओं को दोगुने फल की प्राप्ति होती है और इस दिन कुछ उपाय करने से उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन


शिव-पार्वती की करें पूजा
सावन की पूर्णिमा को भगवान शिव-पार्वती,गणेश,कार्तिकेय एवं नंदी की पूजा करनी बेहद शुभ मानी जाती है। यदि आप इस दिन शिव परिवार की पूजा पंचामृत चढ़ाकर करें, तो भगवान शिव प्रसन्न होकर आपके सभी कष्टों को दूर करके सभी मनोरथों को शीघ्र पूर्ण कर सकते हैं। भगवान शिव के शिवलिंग के ऊपर रुद्राभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वहीं, शिवजी पर दूध चढ़ाने से कुंडली में चंद्र दोष मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन


मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना
सावन पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी थी। इसी से प्रसन्न होकर राजा बलि ने वामन रूप में पाताल लोक में मौजूद भगवान विष्णु को देवी लक्ष्मी के साथ बैकुंठ विदा कर दिया। इसलिए रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा के दिन राजा बलि नाम से भी एक राखी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के चरणों में रखना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Raksha Bandhan 2023 Date Muhurat Time Live: आज पूरे दिन रहेगी भद्रा, 30 या 31 अगस्त कब राखी बांधना रहेगा शुभ

हल्दी से बनाएं स्वस्तिक
इस दिन मां लक्ष्मी के आगमन एवं नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और जल का मिश्रण मिलाकर स्वास्तिक जरूर बनाएं। वहीं मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं,ये शुभ और समृद्धिकारक माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में धन और धान्य की कमी नहीं होने देंगी।


सत्यनारायण की कथा
पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए उत्तम तिथि है। यदि आपके घर में काफी समय से आर्थिक तंगी चल रही है या फिर कारोबार में सफलता नहीं मिल रही है तो प्रत्येक पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने और पूजन करने से आपको विशेष लाभ होगा और आपके घर में धन की वृद्धि होगी। इसके अलावा भी जीवन में कोई भी परेशानी है तो वह भी विष्णुजी की कृपा से दूर हो जाएगी।

दान से मिलेगा पुण्य
सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए इस दिन अन्न, दूध, फल, चावल आदि का दान करें। इस दिन ब्राह्मण, बहन और बुआ को अपनी श्रद्धा के अनुसार वस्त्र और दक्षिणा अवश्य दें। शाम के समय जल में थोड़ा कच्चा दूध, चावल और चीनी मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से आप पर चंद्रमा की सदैव कृपा बनी रहती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed