{"_id":"5b7e43b842c792466e6edffc","slug":"raksha-bandhan-2018-raksha-bandhan-shubh-muhurat-date-and-time-to-tie-rakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Happy Raksha Bandhan 2018: इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी और करें इन मंत्रों का जाप","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Happy Raksha Bandhan 2018: इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी और करें इन मंत्रों का जाप
ज्योतिषाचार्य डाo पुनीत गुप्ता
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन का त्योहार राखी के नाम से भी प्रचलित है। श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाये जाने वाले इस पर्व पर बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती हैं और ईश्वर से उसकी लंबी आयु की और रक्षा की कामना करती हैं, वहीं दूसरी ओर भाई बहनें को तन, मन, धन से बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 26 अगस्त को है और इसके साथ ही सावन का महीना भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
रक्षा बंधन के दिन बहनें वैसे तो भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, लेकिन ज्योतिष में इस दिन मंत्रों के रक्षा सूत्र को बांधने की बात भी कही गई है. यानी राखी के साथ बहन यदि खास मंत्रों का उच्चारण करती है तो भाई पर कोई भी विपदा नहीं आती और वह हर क्षेत्र में विजयी होता है। ज्योतिषाचार्य डाo पुनीत गुप्ता के अनुसार दरअसल, वास्तविक रक्षा सूत्र मंत्रों का ही होता है। इसलिए राखी बांधने के दौरान खास मंत्रों का उच्चारण जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
इस मंत्र का करें उच्चारण
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल
अर्थात - जिस प्रकार राजा बलि में रक्षा सूत्र से बंधकर विचलित हुए बिना अपना सब कुछ दान कर दिया, उसी प्रकार हे रक्षा! आज मैं तुम्हें बांधता हूं, तू भी अपने उद्देश्य से विचलित न होना और दृढ़ बना रहना॥
विज्ञापन
या
ॐ यदाबध्नन्दाक्षायणा हिरण्यं, शतानीकाय सुमनस्यमाना:। तन्मस्आबध्नामि शतशारदाय, आयुष्मांजरदृष्टिर्यथासम्।।
राखी बांधने का मुहूर्त -
इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए लोगों के पास रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का भरपूर समय होगा।
रक्षाबंधन 2018 राखी बांधने का शुभ मुहूर्त :सुबह 06:04 से शाम 17:25 तक
मुहूर्त की अवधि : 11 घंटे 21 मिनट
इस बार राखी के दिन चंद्र व गुरु का गजकेशरी योग बन रहा है जो की सूर्योदय से लेकर देर रात्रि तक रहेगा। गुरु इस दिन तुला राशि में होंगे व चन्द्रमा कुम्भ राशि में होंगे इस कारण दोनों आपस में नवम पंचम रहेगे गुरु चंद्र यदि एक दूसरे को पूर्ण दृष्टि से देखे तो गजकेसरी योग निर्मित होता है। गजकेशरी योग में राखी बांधने से अटूट बंधन रहेगा, भाइयों को राजा के सामान सुख प्राप्त होगा। इस योग में राखी बांधने से लक्ष्मी जी की की कृपा प्राप्त होगी।