फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Phulera Dooj 2022 Completing Wish of Love Marriage by these measures

Phulera Dooj 2022: प्रेम विवाह में आ रही है अड़चन, तो आज फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय

Fri, 04 Mar 2022 07:06 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 07:06 AM IST
सार

फुलेरा दूज 4 मार्च 2022, शुक्रवार को है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके विवाह में या प्रेम में कुछ अड़चनें आ रही हैं तो ऐसे में फुलेरा दूज के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं जिससे आपकी प्रेम विवाह की मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

विज्ञापन
Phulera Dooj 2022 Completing Wish of Love Marriage by these measures
फुलेरा दूज 2022: फुलेरा दूज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी प्रेम विवाह की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Phulera Dooj 2022 : आज फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और आज के दिन फुलेरा दूज मनाई जाएगी। फुलेरा दूज से मथुरा में होली का आरंभ हो जाता है। इस दिन ब्रज में श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है। फुलेरा दूज के दिन कोई भी शुभ कार्य बिना किसी मुहूर्त के किया जा सकता है। फुलेरा दूज के दिन ब्रज में राधा कृष्ण का फूलों से शृंगार किया जाता है और उनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन जो भी भक्त राधा-कृष्ण की सच्चे मन से पूजा और अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। फुलेरा दूज का पर्व 4 मार्च 2022, शुक्रवार यानि आज है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके विवाह में या प्रेम में कुछ अड़चनें आ रही हैं तो ऐसे में फुलेरा दूज के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं जिससे आपकी प्रेम विवाह की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं क्या है ये उपाय- 

विज्ञापन

फुलेरा दूज पर करें ये उपाय 

  • फुलेरा दूज के दिन राधाकृष्ण मंदिर जाकर पीले वस्त्र, पीली मिठाई और पीले पुष्प अर्पित करने से प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी और आपके प्रियजन से आपका विवाह शीघ्र होगा।
  • विज्ञापन
  • यदि आपके मन में किसी खास के लिए बहुत प्रेम है लेकिन आप उनसे अपने मन की बात नहीं कह पा रहे हैं और उनका प्रेम पाना चाहते हैं तो फुलेरा दूज के दिन श्रीकृष्ण मंदिर में जाकर भोजपत्र पर चंदन से अपने प्रेमी का नाम लिखें और उसे राधा-कृष्ण के चरणों में अर्पित करके प्रार्थना करें, इससे आपको आपका प्रेम जरूर मिलेगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि आपका विवाह किसी कारणवश टूट जाता है या नहीं हो पा रहा है तो फुलेरा दूज के दिन राधा कृष्ण की विशेष पूजा करनी चाहिए, यह विशेष पूजा आपकी मनोकामना को जरूर पूर्ण करेगी। 
  • यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं या जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मनमुटाव हो रहा है, तो अपनी समस्या को एक कागज पर लिख कर फुलेरा दूज के दिन राधा और कृष्ण के चरणों में अर्पित कर दें। आपका अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव शीघ्र ही समाप्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed