फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   paush purnima 2017 importance and significance

पौष पूर्णिमा आज, जानिए पूर्णिमा व्रत की विधि और महत्व

Tue, 02 Jan 2018 07:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
paush purnima 2017 importance and significance

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या का विशेष महत्व होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा पौष माह में आती है। शास्त्रों में मोक्ष की कामना पाने के लिए पौष माह की पूर्णिमा को बहुत ही शुभ माना जाता है। पौष पूर्णिमा के बाद ही माघ महीने की शुरूआत हो जाती है। साल 2018 में पौष पूर्णिमा 2 जनवरी को पड़ रही है। पौष पूर्णिमा के दिन ही शाकंभरी जयंती भी मनाई जाती है।

विज्ञापन


पढ़ें- जानिए माघ का महीना क्यों माना जाता है इतना पवित्र
विज्ञापन


पौष पूर्णिमा के दिन से ही स्नान और दान का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस दिन से प्रयाग में एक महीने तक संगम के तट पर गंगा के रेती पर कल्पवास भी शुरू हो जाता है।हर पूर्णिमा की तरह इस पूर्णिमा में भी स्नान के बाद दान का अत्यधिक महत्व है। इस दिन दान करने या किसी गरीब को भोजन कराने से देवों का विशेष आशीर्वाद मिलता है। इस दिन किस नदी के किनारे दीपदान करने का महत्व बहुत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें- माघ का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक नजरिए से होता है खास

 2018 में वैसे तो पूर्णिमा तिथि का आरंभ 01 जनवरी से हो रहा है लेकिन जिस समय तिथि की शुरुआत हो रही है उससे पहले ही सूर्योदय हो चुका है। इसलिये  विद्वान ज्योतिषाचार्यों के मतानुसार पौष पूर्णिमा अगले दिन सूर्योदय से मानी जायेगी। इस प्रकार 2018 में पौष पूर्णिमा 2 जनवरी, मंगलवार को है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed