फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri 2024 when will sharadiya and chaitra navratri start in year 2024

Navratri 2024: साल 2024 में कब होगी चैत्र और शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? यहां जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Wed, 21 Feb 2024 04:57 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 21 Feb 2024 04:57 PM IST
सार

 नवरात्रि में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि का वर्णन है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। 

विज्ञापन
navratri 2024 when will sharadiya and chaitra navratri start in year 2024
Navratri 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ये पर्व भारत में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में माता रानी के भक्त उपवास रखते हैं और उनके अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि का वर्णन है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि का अधिक महत्व है, क्योंकि इस दौरान सार्वजनिक रूप से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2024 में चैत्र और शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है और मां अंबे की आराधना के लिए महत्वपूर्ण तिथियां कौन-कौन सी हैं...

विज्ञापन


साल 2024 में इस दिन मनाई जाएगी होली, जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि
विज्ञापन


चैत्र और शारदीय नवरात्रि 2024
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2024 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। वहीं 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि  शुरू होगी, जोकि 11 अक्टूबर को समाप्त होगी। 12 अक्टूबर को दशहरा यानी विजया दशमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैत्र नवरात्रि 2024

  • 9 अप्रैल 2024 को मां शैलपुत्री की पूजा
  • 10 अप्रैल 2024 को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 11 अप्रैल 2024 को मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 12 अप्रैल 2024 को मां कुष्मांडा की पूजा
  • 13 अप्रैल 2024 को मां स्कंदमाता की पूजा
  • 14 अप्रैल मां 2024 को मां कात्यायनी की पूजा
  • 15 अप्रैल 2024 को मां कालरात्रि की पूजा
  • 16 अप्रैल 2024 को मां महागौरी की पूजा
  • 17 अप्रैल 2024 को मां सिद्धिदात्री की पूजा (राम नवमी)


शारदीय नवरात्रि 2024

  • 3 अक्टूबर 2024 को मां शैलपुत्री की पूजा
  • 4 अक्टूबर 2024 को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 5 अक्टूबर 2024 को मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 6 अक्टूबर 2024 को मां कुष्मांडा की पूजा
  • 7 अक्टूबर 2024 को मां स्कंदमाता की पूजा
  • 8 अक्टूबर 2024 को मां कात्यायनी की पूजा
  • 9 अक्टूबर 2024 को मां कालरात्रि की पूजा
  • 10 अक्टूबर 2024 को मां महागौरी की पूजा
  • 11 अक्टूबर 2024 को मां सिद्धिदात्री की पूजा

Chanakya Niti: इन पांच लोगों के पास कभी नहीं ठहरता पैसा, जिंदगी भर रहते हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed