फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nag Panchami 2024 Know the reason behind draw snakes outside their houses on Nag Panchami

Nag Panchami 2024: नागपंचमी के दिन घर के बाहर क्यों बनाते हैं सांप? जानें इस अनोखी परंपरा के बारे में

Wed, 07 Aug 2024 01:23 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 01:23 PM IST
सार

Nag Panchami Puja Date 2024: हिंदू धर्म में गाय  के गोबर से नाग की आकृति बनाना एक प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा है। नाग पंचमी के दिन घरों के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से नाग की आकृति बनाई जाती है।

विज्ञापन
Nag Panchami 2024 Know the reason behind draw snakes outside their houses on Nag Panchami
Nag Panchami 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Nag Panchami 2024: श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व 09 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में नाग देवता भगवान भोलेनाथ के प्रिय माने जाते हैं।  इस दिन विशेष रूप से नाग देवता की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस घर के मुख्य द्वार ओर गाय के गोबर से नाग देवता की आकृति बनाई जाती है। क्या है गोबर से बनी नाग की आकृति का महत्व और क्यों बनाई जाती है यह आकृति आइए जानते हैं। 

विज्ञापन

नाग की आकृति बनाने का महत्व

हिंदू धर्म में गाय  के गोबर से नाग की आकृति बनाना एक प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा है। नाग पंचमी के दिन घरों के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से नाग की आकृति बनाई जाती है। सनातन धर्म में नाग देवता को जल और अन्न का देवता माना जाता है। गोबर से बने नाग की आकृति से नाग देवता की पूजा की जाती है और उनसे वर्षा और समृद्धि की कामना की जाती है। 
विज्ञापन


नाग देवता भगवान शिव के गले में रहते हैं। गोबर से बनी सांप की आकृति से शिव और पार्वती की पूजा भी की जाती है। जिससे घर परिवार में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। ऐसा माना जाता है कि गोबर से बनी सांप की आकृति घर में शुभता लेकर आता है। इस बनाने से घर में कभी नाग भय नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाग देवता को धन-धान्य का देवता भी माना जाता है। मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाने से घर में समृद्धि आती है, ऐसा माना जाता है। इतना ही नहीं, मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाने से घर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों पर नाग देवता की कृपा बनी रहती है, ऐसा माना जाता है। साथ ही मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाने से भगवान शिव की कृपा भी बनी रहती है।


कब मनाई जाएगी नाग पंचमी?

नाग पंचमी 09 अगस्त को मनाई जा रही है। पूजा के लिए शुभ समय सायं 05: 47 मिनट से लेकर 08:27 मिनट तक है। वहीं पूजा का दोपहर का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:13 मिनट से लेकर 1:00 बजे तक का रहेगा। प्रदोष काल में भी पूजा का शुभ महूर्त:   सायं 06:33 मिनट से रात को 08:20 मिनट तक रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed