फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nag Panchami 2022 Mantra Nag Devta Puja Vidhi According To Zodiac Sign In Hindi

Nag Panchami 2022 Mantra: नाग पंचमी आज, नागदेवता को करें इन मंत्रों से प्रसन्न

Tue, 02 Aug 2022 12:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 12:01 AM IST
सार

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। नागपंचमी के दिन यदि जातक अपनी राशि के अनुसार मंत्रों से नाग देवता की पूजा करें तो शुभ फल की प्राप्ति में कई गुना की वृद्धि हो जाती है।

विज्ञापन
Nag Panchami 2022 Mantra Nag Devta Puja Vidhi According To Zodiac Sign In Hindi
नाग पंचमी में नागदेवता को करें इन मंत्रों से प्रसन्न - फोटो : Rohit Jha

विस्तार

Nag Panchami 2022 Mantra Zodiac Signs: हिंदू पंचांग के अनुसार आज सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि  है। आज के दिन नाग पंचमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसमें नाग देवता की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। नाग देवता भगवान शिव के गले की शोभा को बढ़ाते हैं। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व होता है। पौराणिक काल से ही सांपों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। भगवान भोलेनाथ के गले में भी नाग देवता लिपटे रहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। नागपंचमी के दिन यदि जातक अपनी राशि के अनुसार मंत्रों से नाग देवता की पूजा करें तो शुभ फल की प्राप्ति में कई गुना की वृद्धि हो जाती है। आइए जानते हैं नागपंचमी में राशि के अनुसार किन मंत्रों का जाप करना फलदायी रहता है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

Nag Panchami 2022 Mantra Nag Devta Puja Vidhi According To Zodiac Sign In Hindi
नाग पंचमी में नागदेवता को करें इन मंत्रों से प्रसन्न - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त 
पंचमी तिथि प्रारम्भ: 2 अगस्त, 2022, प्रातः 05:14 मिनट से.
पंचमी तिथि समाप्त: 3 अगस्त, 2022 प्रातः 05: 42 मिनट पर.
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त: 2 अगस्त 2022 को प्रात: 05: 42 मिनट से 08:24 मिनट तक.
मुहूर्त की अवधि: 02 घण्टे 41 मिनट.

Nag Panchami 2022 Mantra Nag Devta Puja Vidhi According To Zodiac Sign In Hindi
नाग पंचमी में नागदेवता को करें इन मंत्रों से प्रसन्न - फोटो : ANI

राशि के अनुसार मंत्र
नाग पंचमी के दिन जातक यदि अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप द्वारा नाग देवता की पूजा करना फलदायी होता है। 

  • मेष राशि: ॐ गिरी नम:
  • वृषभ राशि: ॐ भूधर नम:
  • मिथुन राशि: ॐ व्याल नम:
  • कर्क राशि: ॐ काकोदर नम:
  • सिंह राशि: ॐ सारंग नम:
  • कन्या राशि: ॐ भुजंग नम:
  • तुला राशि: ॐ महिधर नम:
  • वृश्चिक राशि: ॐ विषधर नम:
  • धनु राशि: ॐ अहि नम:
  • मकर राशि: ॐ अचल नम:
  • कुंभ राशि: ॐ नगपति नम:
  • मीन राशि: ॐ शैल नम:
विज्ञापन

Nag Panchami 2022 Mantra Nag Devta Puja Vidhi According To Zodiac Sign In Hindi
नाग पंचमी में नागदेवता को करें इन मंत्रों से प्रसन्न - फोटो : prayagraj
नागपंचमी पर मंत्र द्वारा पूजा करने के लाभ 
  • मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागदेवता की पूजा करने से जीवन के संकटों का नाश होता है।  
  • राशि के अनुसार मंत्रों के द्वारा नागों की विधिवत पूजा करने से मनोवांछित फल मिलता है। 
  • जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष हैं और जीवन में कई संकटों का सामना करना पड़ रहा है उन जातकों को नागपंचमी पर मंत्रों द्वारा जाप करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed