फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Mohini Ekadashi 2026 Date Importance Puja Vidhi and Significance in Hindi

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी आज, जानिए तिथि, पूजा शुभ मुहूर्त और इसका क्या है धार्मिक महत्व

Mon, 27 Apr 2026 06:44 AM IST
Vinod Shukla धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 27 Apr 2026 06:44 AM IST
सार

Mohini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इसमें भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था। 

विज्ञापन
Mohini Ekadashi 2026 Date Importance Puja Vidhi and Significance in Hindi
मोहिनी एकादशी का धार्मिक महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mohini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में हर माह आने वाले एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। शुक्ल और कृष्ण दोनों ही पक्षों में एक-एक एकादशी तिथि आती है और हर एक का अपना महत्व होता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मोहिनी एकादशी के पीछे भगवान विष्णु के मोहिनी रूप से संबंध रखता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस एकादशी पर व्रत और पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचाग के अनुसार इस वर्ष मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल को है। आइए जानते हैं इसका तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व के  बारे में विस्तार से।
विज्ञापन


मोहिनी एकादशी तिथि 2026 
वैदिक पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 26 अप्रैल 2026 को शाम 06 बजकर 05 मिनट से होगी, इस तिथि का समापन 27 अप्रैल 2026 को शाम 06 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर एकादशी व्रत 27 अप्रैल सोमवार को रखा जाएगा। 
विज्ञापन

Bhaum Pradosh Vrat 2026: 27 या 28 अप्रैल कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें तिथि शुभ योग और मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहिनी एकादशी पूजा शुभ मुहूर्त 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी पर पूजा का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त जो शुभ चौघड़िया का रहेगा सुबह 09 बजकर 2 मिनट से लेकर दोपहर 10 बजकर 40 मिनट तक भी रहेगा। 

Brahma Muhurat: ब्रह्म मुहूर्त को क्यों कहा जाता है दिन का सबसे शक्तिशाली समय? जानें इस समय क्या करना चाहिए

मोहिनी एकादशी का धार्मिक महत्व 
सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पाप जो जाने या अनजाने में किए होंगे वह खत्म हो जाते हैं। इस व्रत से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही मन शांत, प्रसन्न और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

मोहिनी एकादशी पूजा-विधि
मोहिनी एकादशी तिथि पर सबसे पहले सुबह जल्दी स्नान करके अच्छे और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें। फिर भगवान विष्णु को फल, फूल, तुलसी दल, धूप और दीप करें। इसके बाद ऊं नमो भगवते वासुदेवाय  मंत्र का जप करें, फिर दिनभर व्रत रखकर भगवान विष्णु का स्मरण करें और अंत में आरती करें। 

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी कल, सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए करें इन चीजों का दान



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed