फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2022: 01 मार्च को महाशिवरात्रि, भगवान भोलेनाथ की तीन प्रिय राशियां, जिन्हे हमेशा मिलती है भोले भंडारी की कृपा

Mon, 21 Feb 2022 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Feb 2022 07:37 AM IST
सार

Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। जिसमें शिव भक्त अपने आराध्य देव भोले भंडारी की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं ताकि भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त हो सके और सभी तरह की मनोकामना पूरी हो सके। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 01 मार्च को मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
mahashivratri 2022 favourite zodiac sign of lord shiva give wealth and good luck
Maha Shivratri 2022: ज्योतिष शास्त्रों में महाशिवरात्रि की तिथि को बहुत ही शुभ और फलदायी बताया गया है। - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2022 Favourite Zodiac Sign of Lord Shiva: फाल्गुन महीने में हिंदू धर्म के दो प्रमुख त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाएं जाते हैं। पहला होली का पर्व और दूसरा महाशिवरात्रि। हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतु्र्दशी तिथि पर मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। जिसमें शिव भक्त अपने आराध्य देव भोले भंडारी की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं ताकि भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त हो सके और सभी तरह की मनोकामना पूरी हो सके। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 01 मार्च को मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्रों में महाशिवरात्रि की तिथि को बहुत ही शुभ और फलदायी बताया गया है। इस तिथि पर चंद्रमा अपनी कमजोर स्थिति में होते हैं और वहीं चंद्रमा भगवान भोलेनाथ की जटाओं में शुशोभित होते हैं ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवजी का पूजन करने से व्यक्ति का चंद्रमा बली होता है। इसके अलावा ज्योतिष में बताया गया है कि भगवान भोलेनाथ को सभी 12 राशियों में से 3 राशियां सबसे अधिक प्रिय होती हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन इन तीन राशियों के जातकों पर भोलेनाथ विशेष कृपा बरसाते हैं। महाशिवरात्रि पर इन तीन राशियों के जातकों को शिव आराधना करने से विशेष फल और हर तरह की मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी हो जाती हैं। आइए जानत हैं आखिरकार कौन सी हैं वे तीन भाग्यशाली राशियां...
mahashivratri 2022 favourite zodiac sign of lord shiva give wealth and good luck
राशि

मेष
सभी 12 राशियों में मेष राशि पहली राशि होती है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। मेष राशि पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है क्योंकि यह उनकी सबसे प्रिय राशि में से एक है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों पर भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। मेष राशि वालों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। उन्हें हर एक कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के संकेत हैं। मेष राशि के जातकों को शिवजी को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।

mahashivratri 2022 favourite zodiac sign of lord shiva give wealth and good luck
राशि

मकर
इस महाशिवरात्रि पर मकर राशि वालों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। मान-सम्मान और धन में वृद्धि के संकेत हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव दूर कर देते हैं। इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए। इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है। मकर राशि के जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2022 favourite zodiac sign of lord shiva give wealth and good luck
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस महाशिवरात्रि पर कुछ विशेष फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। मकर राशि की तरह कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनिदेव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए। ऊं नम:शिवाय का जाप सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए शुभ रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed