फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Magha Purnima date 2018 Significance Shubh Muhurat time

चन्द्रग्रहण और माघ पूर्णिमा एक साथ, जानिए इस दिन स्नान करने का महत्व

Wed, 31 Jan 2018 08:46 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Magha Purnima date 2018 Significance Shubh Muhurat time

हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पूर्णिमा चंद्रमास का आखिरी दिन होता है। इस बार माघ पूर्णिमा पर कई विशेष संयोग बन रहा है। साल 2018 में ऐसा पहली बार है जब माघ पूर्णिमा, खग्रास चंद्र ग्रहण, सुपर मून और ब्लू मून पड़ रहा है।

विज्ञापन


माघ मास की पूर्णिमा के दिन ऐसी मान्यता है कि सभी देवता माघ मास में प्रयाग के संगम में स्नान करने के लिए स्वर्ग से पृथ्वी पर आते है। इस दिन देवताओं का संगम में स्नान का अंतिम दिन होता है। वहीं दूसरी मान्यता है कि इस दिन ही कुंती ने दानवीर कर्ण का जन्म देकर उन्हें नदी में डाल दिया था।
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा को स्नान करने के साथ ही इस दिन व्रत उपवास रखने और दान पुण्य करने का महत्व भी है। मान्यता है कि माघी पूर्णिमा का व्रत रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है साथ ही विद्या प्राप्ति के लिये भी माघी पूर्णिमा स्नान शुभ फलदायी माना जाता है। माघ पूर्णिमा की पूजा में भगवान विष्णु की पूजा जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ग्रहण का आरंभ 17:57 से हो रहा है जो कि 20:41:10 बजे तक रहेगा। हालांकि ग्रहण का सूतक प्रात:काल 7 बजकर 7 मिनट से ही आरंभ हो जायेगा और चंद्र ग्रहण के समाप्त होने तक लगा रहेगा। माघी पूर्णिमा पर इस वर्ष का खग्रास चंद्रग्रहण पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि में होगा।


31 जनवरी को माघी पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण होने के कारण यह एक दुर्लभ संयोग का निर्माण कर रहा है। माघ पूर्णिमा तिथि का आरंभ 30 जनवरी को रात 11 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर 31 जनवरी को शाम 6 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed