फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Krishna Janmashtami 2024 laddu gopal mantra know Krishna Bhagwan Ki Aarti

Krishna Janmashtami 2024: लड्डू गोपाल की पूजा में जरूर करें इन मंत्रों का जाप, सभी दुख होंगे दूर

Sun, 25 Aug 2024 03:16 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 25 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

Krishna Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में सभी तीज-त्योहारों का अपना विशेष महत्व होता है। तिथि के अनुसार देवी देवताओं की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। हालांकि इनमें भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 laddu gopal mantra know Krishna Bhagwan Ki Aarti
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Krishna Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में सभी तीज-त्योहारों का अपना विशेष महत्व होता है। तिथि के अनुसार देवी देवताओं की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। हालांकि इनमें भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

विज्ञापन

पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण को विष्णु जी का 8वां अवतार माना जाता है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं इस दिन महिलाएं संतान की प्राप्ति, तरक्की और सुख के लिए उपवास रखती है।

विज्ञापन

इस साल 26 अगस्त, सर्वार्थ सिद्धि योग और जयंती योग में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जन्मोत्सव के खास अवसर पर सभी कृष्ण मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। वहीं कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में इस दिन अलग रौनक देखने को मिलती हैं। इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा करने से सभी दुखों का निवारण होता है। यदि उनकी पूजा में कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए, तो लड्डू गोपाल की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए इन मंत्रों के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के शक्तिशाली मंत्र

कृं कृष्णाय नमः

ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात

ओम क्लीम कृष्णाय नमः

गोकुल नाथाय नमः

श्रीकृष्ण की आरती

आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला 
श्रवण में कुण्डल झलकाला,नंद के आनंद नंदलाला

गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली
लतन में ठाढ़े बनमाली भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक

चंद्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की, आरती कुंजबिहारी की…॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।
गगन सों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग,  मधुर मिरदंग ग्वालिन संग।

अतुल रति गोप कुमारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥
॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

जहां ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा।
स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस।

जटा के बीच,हरै अघ कीच, चरन छवि श्रीबनवारी की

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥ ॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू 
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू 

हंसत मृदु मंद, चांदनी चंद, कटत भव फंद।
टेर सुन दीन दुखारी की

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥
॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed