फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Krishna Janmashtami 2024 Decoration Rules and Benefits in hindi

Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में सजाते हैं झांकी, जानें इसके नियम

Mon, 26 Aug 2024 05:46 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 05:46 AM IST
सार

Janmashtami 2024 Jhanki: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Decoration Rules and Benefits in hindi
झांकी सजाने के नियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

Krishna Janmashtami par Jhanki sajaane ke niyam: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व है। जन्माष्टमी का त्यौहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इस दिन लोग व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं और कान्हा के जन्म का उत्सव मनाते हैं। इसी के साथ ही जन्माष्टमी पर मंदिर से लेकर घरों में लड्डू गोपाल की भव्य झाँकियां तैयार की जाती हैं। आइये जानते हैं कान्हा की झांकी सजाने के नियम और उनके लाभ के बारे में।  

विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2024 Decoration Rules and Benefits in hindi
कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी - फोटो : instagram

जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के नियम और लाभ 
जन्माष्टमी को किसी त्योहार के रूप में नहीं बल्कि उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह एक ऐसा पर्व है जो हमारे जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। जन्माष्टमी पर झांकी सजाने का उद्देश्य केवल नियम मात्र नहीं होता, बल्कि इसके कई लाभ भी हैं। आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के नियम और उससे जुड़े लाभ के बारे में। 

  • जन्माष्टमी पर मोर पंख से झांकी सजाने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। आप मोरपंख को कान्हा के मुकुट या झूले आदि पर सजा सकते हैं।  मोर पंख कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में एक है। 
  • भाग्योदय या भाग्य में वृद्धि के लिए जन्माष्टमी पर झांकी में  गाय और बछड़े की मूर्ति या तस्वीरें भी रखें। साथ ही झांकी तैयार करने के लिए वैजयंती फूलों का भी प्रयोग करें।  इन चीजों से कान्हा को अत्यधिक लगाव है। 
  • जन्माष्टमी पर झांकी तैयार करने में श्रीकृष्ण के प्रिय वस्तुओं का प्रयोग करना सबसे अच्छा होता है।  इसलिए आप बांसुरी का प्रयोग जरूर करें। आप झूले या मूर्ति के पास बांसुरी जरूर रखें। इससे घर पर सुख-शांति बनी रहती है और सभी परेशानियों का नाश होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2024 Decoration Rules and Benefits in hindi
कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी - फोटो : instagram

झांकी सजाते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  • झांकी सजाने के लिए सजावटी सामग्रियों में टूटी-फूटी वस्तुओं का प्रयोग न करें। 
  • कांटेदार पौधे, फूल या पत्तों के स्थान पर वैयजंती के फूल, अशोक के पत्ते, आम के पल्लव, केले के खंभे आदि का प्रयोग करें। 
  • रबर प्लांट या श्वेतार्क जैसे पौधों जिनसे दूध निकलता हो, उनका प्रयोग भी झांकी सजाने के लिए न करें। 
  • घर के दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में झांकी सजाने से बचना चाहिए। 
  • कान्हा की झांकी सजाने के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा और शुभ माना जाता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed