फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat : वैशाख मास का प्रदोष व्रत आज, जानें किस पूजा प्रसन्न होंगे महादेव और मां पार्वती

Thu, 02 May 2019 12:13 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Thu, 02 May 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
know pradosh vrat puja vidhi and importance
Pradosh Vrat 2019
हिंदू पंचांग में त्रयोदशी को सौभाग्यदायक तिथि माना गया है। तमाम कार्यों के लिए शुभ मानी जाने वाली इस तिथि पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा के लिए विशेष व्रत रखा जाता है, जिसे करने से सभी दोष समाप्त हो जाते हैं। इस व्रत को प्रदोष व्रत कहते हैं। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि अर्थात् आज 2 मई को यह पावन व्रत रखा जाएगा। 
know pradosh vrat puja vidhi and importance
Pradosh Vrat 2019

दिन के हिसाब से मिलता है फल

दिन विशेष पर पड़ने वाले इस व्रत के शुभ फल अलग-अलग होते हैं और इन्हें उसी दिन के नाम से जाना जाता है। जैसे मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहते हैं और इसी तरह शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष को शनि प्रदोष कहते हैं। आज गुरुवार के दिन पड़ने वाला यह प्रदोष व्रत गुरु प्रदोष व्रत कहलाता है। इस दिन शत्रुओं पर विजय पाने और उनके नाश के लिए इस पावन व्रत को किया जाता है।

know pradosh vrat puja vidhi and importance
Pradosh Vrat 2019

प्रदोष व्रत का पौराणिक महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत करने वाले साधक पर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और उसका दु:ख दारिद्रय दूर होता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है। प्रदोष व्रत में शिव संग शक्ति यानी माता पार्वती की पूजा की जाती है, जो साधक के जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करते हुए उसका कल्याण करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know pradosh vrat puja vidhi and importance
Pradosh Vrat 2019

प्रदोष व्रत की पूजा विधि 

प्रदोष व्रत करने के लिए जल्दी सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करते हैं। इसके बाद भगवान शिव को बेल पत्र, चावल, फूल, धूप, दीप, फल, पान, सुपारी आदि चढ़ाए जाते हैं। मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत में भगवान शिव-पार्वती की पूजा के साथ मंगल देवता की पूजा करना न भूलें। भौम प्रदोष व्रत के दिन मंगल देवता के 21 नामों का भक्तिभाव से उच्चारण करते हुए जीवन में मंगल की कामना करें। व्रत के साथ-साथ मंगल प्रदोष की कथा अवश्य सुनें या कहें। 

07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 

विज्ञापन
know pradosh vrat puja vidhi and importance
Pradosh Vrat 2019

वर्ष 2019 के आगामी प्रदोष व्रत

02 मई     — प्रदोष व्रत
17 मई     — प्रदोष व्रत
01 जून    — शनि प्रदोष व्रत
15 जून     — शनि प्रदोष व्रत
30 जून     — प्रदोष व्रत
14 जुलाई — प्रदोष व्रत
30 जुलाई — भौम प्रदोष व्रत
13 अगस्त — भौम प्रदोष व्रत
28 अगस्त — प्रदोष व्रत
11 सितम्बर — प्रदोष व्रत
27 सितम्बर — प्रदोष व्रत
11 अक्तूबर — प्रदोष व्रत
26 अक्तूबर — शनि प्रदोष व्रत
10 नवम्बर — प्रदोष व्रत
24 नवम्बर — प्रदोष व्रत
10 दिसम्बर — भौम प्रदोष व्रत
24 दिसम्बर — भौम प्रदोष व्रत


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed