फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   know about achala saptami vrat katha

अचला सप्तमी: सौभाग्य और संतान सुख प्रदान करता है यह व्रत, जानिए पूरी कथा

Wed, 24 Jan 2018 08:43 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
know about achala saptami vrat katha

माघ मास की शुक्ल पक्ष की अमावस्या, पूर्णिमा और शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का विशेष महत्व है। इस वर्ष माघ शुक्ल सप्तमी 24 जनवरी को है। इस सप्तमी को शास्त्रों में अचला सप्तमी, भानु सप्तमी, अर्क, रथ और पुत्र सप्तमी भी कहा गया है। इसी दिन सूर्य ने सबसे पहले अपना प्रकाश प्रकाशित किया था। आज के दिन तेल और नमक का अवश्य त्याग करना चाहिए। भविष्य पुराण में इस सप्तमी को वर्ष भर की सप्तमी में सर्वश्रेष्ठ कहा गया है।

विज्ञापन


माघ मास की सप्तमी को जो व्यक्ति सूर्य की पूजा करके एक समय मीठा भोजन अथवा फलाहार करता है उसे पूरे साल सूर्य की पूजा करने का पुण्य एक ही बार में प्राप्त हो जाता है। इस व्रत के महत्व के विषय में भविष्य पुराण में कहा गया है कि यह व्रत सौभाग्य, रूप और संतान सुख प्रदान करने वाला है।

विज्ञापन


माघ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन प्रातः सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी अथवा जलाशय में स्नान करके सूर्य को दीप दान करना उत्तम फलदायी माना गया है। प्रातः काल किसी अन्य के जलाशय में स्नान करने से पूर्व स्नान किया जाय तो यह बड़ा ही पुण्यदायी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य पुराण में इस संदर्भ में एक कथा है कि एक गणिका ने जीवन में कभी कोई दान-पुण्य नहीं किया था। इसे जब अपने अंत समय का ख्याल आया तो वशिष्ठ मुनि के पास गयी। गणिका ने मुनि से अपनी मुक्ति का उपाय पूछा। इसके उत्तर में मुनि ने कहा कि, माघ मास की सप्तमी अचला सप्तमी है। इस दिन किसी अन्य के जल में स्नान करके जल को चल बनाने से पूर्व स्नान किया जाए और सूर्य को दीप दान करें तो महान पुण्य प्राप्त होता है। गणिका ने मुनि के बताये विधि के अनुसार माघी सप्तमी का व्रत किया जिससे शरीर त्याग करने के बाद उसे इन्द्र की अप्सराओं का प्रधान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed