फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   karwa Chauth Vrat Niyam karwa chauth fast broken mistake measures vrat tutne par kya kren

Karwa Chauth 2022: गलती से यदि खंडित हो जाए करवा चौथ का व्रत तो क्या करें? जानिए यहां

Thu, 13 Oct 2022 03:29 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 13 Oct 2022 03:29 PM IST
सार

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को पूजा के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। 

विज्ञापन
karwa Chauth Vrat Niyam karwa chauth fast broken mistake measures vrat tutne par kya kren
यदि खंडित हो जाए करवा चौथ का व्रत तो क्या करें - फोटो : iStock

विस्तार

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को पूजा के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। कहा जाता है कि ये व्रत खंडित नहीं होना चाहिए, लेकिन कभी-कभी अनजाने में ये व्रत टूट जाता है। ऐसे में महिलाएं परेशान हो जाती हैं, क्योंकि व्रत तोड़ना पाप माना जाता है और उस व्रत का शुभ फल नहीं मिल पाता है। हालांकि यदि अनजाने में व्रत टूट जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से कोई पाप नहीं होगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय... 

विज्ञापन


Karwa Chauth 2022: आज करवा चौथ पर राशि के अनुसार लगाएं भगवान गणेश को भोग, जीवन में आएंगी खुशियां

विज्ञापन
  • यदि अनजाने में आपसे व्रत खंडित हो जाए तो सबसे पहले आप भगवान और करवा माता और मां पार्वती से क्षमा मांगें। साथ ही उनके नाम का जाप करें और अंत में उनकी आरती करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा व्रत खंडित होने पर पार्वती और करवा माता की षोडशोपचार पूजा करनी चाहिए। सबसे पहले देवी की मूर्ति बनाकर उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद विशेष मंत्रों से देवी की पूजा करें और आरती करें। पूजा के अंत में दक्षिणा भी निकालें।
  • इसके अलावा शाम को अर्घ्य देने से पहले चंद्रमा से क्षमा मांगें और फिर पूजा करें। साथ ही आप अपनी क्षमता के अनुसार किसी विवाहित महिला को कुछ दान भी दे सकती हैं। 
  • साथ ही एक उपाय ये भी है कि व्रत खंडित हो जाने पर शाम को विधि-विधान से पूजा करें और आखिर में हवन जरूर कराएं।  हवन के बाद प्रार्थना करते हुए कहें कि जिस भी वजह से व्रत टूटा है वह दोष दूर रहे। 

Karwa Chauth 2022: इन राशियों के लिए शुभ है करवा चौथ का दिन, अचानक से चमक सकती है किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर ज्योतिष मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed