फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Karwa Chauth 2022 Offer Bhog to Lord Ganesha according to the zodiac on Karva Chauth in hindi

Karwa Chauth 2022: आज करवा चौथ पर राशि के अनुसार लगाएं भगवान गणेश को भोग, जीवन में आएंगी खुशियां

Thu, 13 Oct 2022 01:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 13 Oct 2022 01:54 PM IST
सार

Karwa Chauth 2022 Bhog: देशभर की सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ आज व्रत रख रही हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ पर राशि अनुसार पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।  

विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Offer Bhog to Lord Ganesha according to the zodiac on Karva Chauth in hindi
आज करवा चौथ पर राशि के अनुसार लगाएं भगवान गणेश को भोग - फोटो : iStock

विस्तार

Karwa Chauth 2022 Bhog: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला करवा चौथ व्रत आज है। देशभर की सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ आज व्रत रख रही हैं। सुहागिन महिलाओं को इस दिन का पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है। चौथ पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को भगवान श्री गणेश और चंद्रमा की पूजा करती हैं। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ पर राशि अनुसार पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर राशि अनुसार श्रीगणेश को क्या चढ़ाएं…

विज्ञापन


Karwa Chauth 2022: इन राशियों के लिए शुभ है करवा चौथ का दिन, अचानक से चमक सकती है किस्मत
विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि के लोग भगवान गणेश को लाल रंग की मिठाई या लाल रंग के फल का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 

वृषभ राशि
इस राशि के जातक करवा चौथ पर गणेश जी को मावे से बनी किसी भी मिठाई का भोग लगा सकते हैं। यदि मिठाई न हो तो मीठे दूध का भोग लगाना भी शुभ रहेगा। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आज करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को हरे फल जैसे नाशपति, अंगूर या पिस्ता से बनी किसी मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही भोग लगाते समय ऊँ श्री गं गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि 
कर्क राशि के लोग भगवान गणेश को सफेद रंग की किसी भी मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही सफेद आंकड़े के फूल की माला बनाकर श्रीगणेश को अर्पित कर सकते हैं।

Karwa Chauth 2022: पीरियड्स के दौरान रखना है करवाचौथ व्रत, तो पूजा के लिए इन नियमों का करें पालन


सिंह राशि 
सिंह राशि वाले करवा चौथ की पूजा के दौरान भगवान श्रीगणेश को गुड़ से बनी मिठाई जैसे गजक या सिर्फ गुड़ का भोग भी लगा सकते हैं। साथ ही गणेश जी को दूर्वा पर कुंकुम लगाकर चढ़ाएं।

कन्या राशि 
कन्या राशि वाले गणेश भगवान को पिस्ता बर्फी या खीर में थोड़े पिस्ता डालकर उसका भोग लगा सकते हैं। साथ ही श्री वक्रतुण्डाय नम: मंत्र का जाप पूजा के दौरान जरूर करें।

तुला राशि 
तुला राशि वाले दूध से बनी मिठाई जैसे रबड़ी, कलाकंद का भोग भगवान श्रीगणेश को लगाएं। साथ ही श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ भी करें। मान्यता है कि इससे शुभ फल प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वाले करवा चौथ पर लाल रंग की मिठाई या लाल फलों का भोग श्रीगणेश को लगाएं। साथ ही खीर में थोड़ी केसर डालकर इसका भोग भी लगा सकते हैं। 

Happy Karwa Chauth 2022: इस करवा चौथ अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, रिश्तों में घुलेगी मिठास

धनु राशि 
धनु राशि वाले लोग आज के दिन पीले रंग की मिठाई जैसे श्रीखंड या इंद्राणी का भोग भगवान श्रीगणेश को लगा सकते हैं। 

मकर राशि 
मकर राशि के लोग आज भगवान श्रीगणेश को काला जाम या गुलाब जामुन का भोग लगाएं। साथ ही श्री गणेशाय नमः: का जप करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक आज के दिन डार्क चॉकलेट या चॉकलेट बर्फी का भोग लगा सकते हैं। साथ ही दूर्वा पर हल्दी लगाकर ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप भी करें। 

मीन राशि 
मीन राशि वाले लोग आज करवा चौथ पर केले या अन्य किसी पीले फल का भोग भगवान श्रीगणेश को लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed