फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth Vrat Ke Niyam Do's and Don'ts Karwa Chauth Par Kya Kare Aur Kya Na kare In Hindi

Karwa Chauth 2024: जानें करवा चौथ व्रत के नियम, इनके बिना अधूरा रह जाता है सुहागिनों का यह पर्व

सार

करवा चौथ पर मिट्टी के करवे का विशेष महत्व होता है। ऐसे में मिट्टी के करवे से चंद्रदेव को अर्घ्य देना बहुत ही शुभ माना जाता है। मिटटी का करवा गणेशजी और पृथ्वी का प्रतीक माना गया है।

विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat Ke Niyam Do's and Don'ts Karwa Chauth Par Kya Kare Aur Kya Na kare In Hindi
Karwa Chauth 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth Vrat Ke Niyam:  करवा चौथ का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु, अच्छे वर की कामना के लिए अविवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ का यह महापर्व विशेष रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। पति-पत्नी के बीच समर्पण ,प्यार और अटूट विश्वास का त्योहार इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं श्रृंगार करके सुबह से ही निर्जला व्रत रहती हैं और शाम को कथा और मिट्टी के बर्तन यानी करवा की विशेष पूजा करते हुए रात को चंद्रमा के दर्शन करके व्रत खोलती हैं। करवा चौथ पर पूजा और व्रत रखने के कुछ नियम होते है जिनका पालन जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन


1- निर्जला व्रत (सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक)
करवा चौथ का व्रत कठिन माना गया है। इसमें सूर्योदय होने से लेकर रात को चंद्रमा के निकलने तक कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता है। यह व्रत सूर्योदय के साथ प्रारंभ हो जाता है और रात को चंद्रोदय होने के बाद ही समाप्त होता है। इस दौरान सुहागिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखना चाहिए। करवा चौथ पर तब तक जल ग्रहण नहीं करना चाहिए जब तक चांद के दर्शन न हो जाए और पूजा न संपन्न हो। लेकिन अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो जल ग्रहण कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक न होने पर पति को व्रत करना चाहिए। 
विज्ञापन


2- इन देवी-देवताओं की करें पूजा
करवा चौथ पर करवा माता और चतुर्थी तिथि के देवता भगवान गणेश की पूजा करने का विधान होता है। इसके अलावा चंद्रमा के दर्शन करते हुए उनकी पूजा होती है। वहीं करवा चौथ पर चंद्रोदय होने के पहले भगवान शिव, माता पार्वती, गणेशजी और कार्तिकेय भगवान की पूजा भी अवश्य करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3- करवा चौथ की कथा
 कथा के बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ पर चौथमाता की कथा का श्रवण या वाचन करने से सुहागिन महिलाओं का सुहाग हमेशा बना रहता है। चौथ की कथा सुनने पर पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और वैवाहिक जीवन में शांति और समृद्धि आती है। 

4- करवा चौथ पर पूजन करने की दिशा
करवा चौथ पर पूजा करने में दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पूजा करते समय देवी-देवताओं की प्रतिमा का मुख पश्चिम की ओर और पूजा करने वाली सुहागिन महिलाओं का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर करना चाहिए। उत्तर-पूर्व (ईशान) करवा चौथ की पूजा करने के लिए आदर्श स्थान है क्योंकि यह कोण पूर्व एवं उत्तर दिशा के शुभ प्रभावों से युक्त होता है।

5- मिट्टी के करवे से चंद्रदेव को दें अर्घ्य
करवा चौथ पर मिट्टी के करवे का विशेष महत्व होता है। ऐसे में मिट्टी के करवे से चंद्रदेव को अर्घ्य देना बहुत ही शुभ माना जाता है। मिटटी का करवा गणेशजी और पृथ्वी का प्रतीक माना गया है। करवा साबुत और शुद्ध होना चाहिए। टूटा या दरार वाला करवा पूजा में अशुभ माना गया है।  


6- पूजा की थाली और श्रृंगार का सामान
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार करते हुए पूजा की थाली में मेहंदी, सिंदूर, चूड़ियां, बिंदिया, बिछिया, रोली, चावल, दीपक, फल, फूल,बताशा, सुहाग की चुन्नी और जल से भरा कलश जरूर होना चाहिए। जिस सुहाग चुन्नी को पहनकर आपने कथा सुनी, उसी  चुन्नी को ओढ़कर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। 

7- लड़ाई-झगड़े और बुराई न करें
करवा चौथ पर किसी की बुराई-चुगली अथवा किसी का अपमान न करें।
 

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद...

(वैदिक पंचाग के मुताबिक अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय)

शहर समय
दिल्ली            Karwa Chauth Moon Time Delhi रात 07:53
नोएडा            Karwa Chauth Moon Time Noida रात 07:52
मुंबई              Karwa Chauth Moon Time Mumbai रात 08:36
कोलकाता       Karwa Chauth Moon Time Kolkata रात 07:22
चंडीगढ़           Karwa Chauth Moon Time Chandigarh रात 07:48
पंजाब              Karwa Chauth Moon Time  Punjab रात 07:48
जम्मू                Karwa Chauth Moon Time Jammu  रात 07:52
लुधियाना          Karwa Chauth Moon Time Ludhiana रात 07:52
देहरादून           Karwa Chauth Moon Time Dehradun रात 07:24
शिमला             Karwa Chauth Moon Time Simla रात 07:47
पटना                Karwa Chauth Moon Time Patna रात 07:29
लखनऊ            Karwa Chauth Moon Time Lucknow रात 07:42
कानपुर             Karwa Chauth Moon Time Kanpur रात 07:47
प्रयागराज          Karwa Chauth Moon Time Prayagraj रात 07:42
इंदौर                Karwa Chauth Moon Time Indore रात 08:15
भोपाल              Karwa Chauth Moon Time Bhopal रात 08:07
अहमदाबाद       Karwa Chauth Moon Time Ahmedabad रात 08:27
चेन्नई                 Karwa Chauth Moon Time Chennai रात 08:18
बंगलूरू              Karwa Chauth Moon Time Bengaluru रात 08:30
जयपुर              Karwa Chauth Moon Time Jaipur रात 08:05
रायपुर              Karwa Chauth Moon Time Raipur रात 07:43


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed