फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2025 Date Kab Hai Why is Karva Chauth Celebrated Importance and Significance

Karwa Chauth 2025: इस साल कब है करवा चौथ और क्यों मनाया जाता है ? पढ़ें धार्मिक महत्व

Sun, 28 Sep 2025 01:49 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Sep 2025 01:49 PM IST
सार

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का पर्व मुख्य रूप उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय करवा माता की पूजा और चंद्र दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करती हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Date Kab Hai Why is Karva Chauth Celebrated Importance and Significance
करवा चौथ 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में एक खास त्योहार माना जाता है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार का हर साल सुहागिन महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है। इसमें सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करते हुए भगवान गणेश, करवा माता और चंद्रमा की पूजा करती है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सूर्योदय होने पर निर्जला व्रत रखते हुए चंद्रोदय पर चंद्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करती हैं। आइए जानते हैं इस बार कब है करवा चौथ और क्या है इस व्रत का महत्व। 

विज्ञापन


करवा चौथ 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त 
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत इस वर्ष 09 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट पर होगी और इसका समापन 10 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयादिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त 10 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 16 मिनट से लेकर 06 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। वहीं 10 अक्तूबर को चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 42 मिनट पर होगा। 

विज्ञापन

Shami Puja on Vijayadashami: विजयादशमी पर शमी पूजन क्यों करते हैं? जानें इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ का महत्व 
करवा चौथ का पर्व मुख्य रूप उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय करवा माता की पूजा और चंद्र दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करती हैं। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर दिनभर बिना खाए-पीए व्रत रखते हुए शाम के समय चंद्रमा के दर्शन करने और पूजा से पति की लंबी आयु और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं गलती से भी न करें ये काम, जानें व्रत नियम

क्यों मनाया जाता है करवा चौथ
पौराणिक मान्यता के अनुसार पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत की परंपरा सतयुग से चली आ रही है। इसकी शुरुआत सावित्री के पतिव्रता धर्म से हुई। जब यम आए तो सावित्री ने अपने पति को ले जाने से रोक दिया और अपनी दृढ़ प्रतिज्ञा से पति को फिर से पा लिया। तब से पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत किये जाने लगा। दूसरी कहानी पांडवों की पत्नी द्रोपदी की है। वनवास काल में अर्जुन तपस्या करने नीलगिरि के पर्वत पर चले गए थे द्रोपदी ने अर्जुन की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण से मदद मांगी। उन्होंने द्रौपदी को वैसा ही उपवास रखने को कहा जैसा माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। द्रौपदी ने ऐसा ही किया और कुछ ही समय के बाद अर्जुन वापस सुरक्षित लौट आए। 

October 2025 Vrat Tyohar: त्योहारों से भरा है पूरा महीना, जानें दशहरा, दिवाली से लेकर छठ पूजा तक की पूरी सूची

करवा चौथ पूजा विधि
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं शाम को लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं, इस पर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करते हैं। एक लोटे में जल भरकर उसके ऊपर श्रीफल रखकर कलावा बांध दें और दूसरा मिट्टी का टोंटीदार करवा लेकर उसमें गेहूं भरकर व ढक्कन में शक्कर भर दें, उसके ऊपर दक्षिणा रखें, रोली से करवे पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद धूप, दीप, अक्षत व पुष्प चढाकर भगवान का पूजन करें, पूजा के उपरांत भक्तिपूर्वक हाथ में गेहूं के दाने लेकर चौथमाता की कथा का श्रवण या वाचन करें । तत्पश्चात् रात्रि में चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रदेव को अर्ध्य दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed