फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2023 Dos and Donts avoid these mistakes during karwa chauth pooja in hindi

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर व्रत रख रही महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या करें क्या नहीं

Tue, 31 Oct 2023 12:50 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 12:50 PM IST
सार

इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर को रात्रि 09:29 बजे से ही शुरू हो जाएगी और 1  नवंबर को रात 9:18 बजे तक रहेगी

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Dos and Donts avoid these mistakes during karwa chauth pooja in hindi
Karwa Chauth par kya karein kya nahin - फोटो : social media

विस्तार

Karwa Chauth par kya karein kya nahin: करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर को रात्रि 09:29 बजे से ही शुरू हो जाएगी और 1  नवंबर को रात 9:18 बजे तक रहेगी। यह पर्व चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि में मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन चंद्रमा भी रात्रि 8:06 बजे पर उदय होगा।  इस त्योहार पर  सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर विशेष रूप भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। करवा चौथ में करवा माता की पूजा की जाती है। पूजा के बाद चंद्र दर्शन करते हुए अर्घ्य देती हैं और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं।  शास्त्रों में करवा चौथ के व्रत के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। इसका पालन करना आवश्यक है। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को व्रत के दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं। 

विज्ञापन


करवा चौथ के दिन क्या करें

  • करवा चौथ पर विवाहित महिलाओं को 16 श्रृंगार जरूर करना चाहिए। साथ ही हाथों में मेहंदी भी लगानी चाहिए। 
  • धार्मिक मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर 16 श्रृंगार करते हुए चौथ माता या करवा माता की पूजा अर्चना करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • विज्ञापन
  • लाल रंग सुहाग की निशानी होती है इसीलिए करवा चौथ के दिन लाल रंग के कपड़े अवश्य पहनने चाहिए।
  • करवा चौथ पर पूजा, कथा, आरती ,चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलना चाहिए।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


करवा चौथ के दिन क्या न करें

  • करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाएं। 
  • सरगी हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में खाई जाती है इसीलिए इसका विशेष ध्यान रखें। 
  • करवा चौथ के दिन स्नान करके पूजा का संकल्प लें।
  • करवा चौथ पर जब भी कोई श्रृंगार की वस्तु बच जाती है तो उसे इधर उधर न फेंकें बल्कि उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें।
  • करवा चौथ पर धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।
  • करवा चौथ के दिन किसी से कोई भी मनमुटाव न रखें और अपशब्दों का प्रयोग न करें।
  • व्रत पारण करने के बाद तामसिक भोजन न करें।
  • करवा चौथ के दिन भूलकर भी काले या सफेद रंग के वस्त्र धारण न करें। 

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर बनेगा ग्रहों का शुभ संयोग, आएगी इन राशियों के रिश्ते में मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed